फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Kharge Rahul said VB-G Ram G snatched the right of villagers to work

Congress: खरगे-राहुल बोले- मनरेगा की जगह नई व्यवस्था रेवड़ी, वीबी-जी राम जी से छिना ग्रामीणों का काम का अधिकार

Tue, 20 Jan 2026 05:27 AM IST
निर्मल कांत नई दिल्ली, एजेंसी
नई दिल्ली, एजेंसी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jan 2026 05:27 AM IST
सार

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मनरेगा की जगह लागू किए गए नए वीबी-जी राम जी अधिनियम का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ग्रामीणों का काम का कानूनी अधिकार खत्म हो जाएगा और मजदूरी व रोजगार पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण होगा। कांग्रेस का कहना है कि यह योजना राज्यों पर आर्थिक बोझ डालती है और महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
Congress Kharge Rahul said VB-G Ram G snatched the right of villagers to work
मल्लिकर्जुन खरगे, राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मनरेगा की जगह लागू किए गए नए वीबी-जी राम जी अधिनियम का विरोध करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण भारत का काम का अधिकार खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आरोप लगाया कि अब ग्रामीणों को काम अधिकार के रूप में नहीं, बल्कि सरकार की मर्जी से रेवड़ी की तरह दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के लोगों को लिखे पत्र में खरगे और राहुल ने कहा, यह नया कानून राज्यों पर आर्थिक बोझ भी डालता है और गरीबों के हक को कमजोर करता है। 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने मनरेगा कानून बनाकर ग्रामीणों को कानूनी रूप से काम का अधिकार दिया था। इससे अब तक 180 करोड़ से ज्यादा मानव-दिवस का रोजगार पैदा हुआ, करीब 10 करोड़ परिसंपत्तियां बनीं और पंचायतों को मजबूत किया गया। लेकिन, नई योजना में न तो 15 दिन में काम देने की गारंटी रहेगी, न न्यूनतम मजदूरी की। मजदूरी तय करने और काम देने का फैसला केंद्र सरकार करेगी। साथ ही पंचायतों की ताकत खत्म कर ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 2030 तक उच्च-मध्य आय वाले देशों में शामिल होगा भारत, 2009 में 1000 डॉलर पहुंची थी प्रति व्यक्ति आय
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि अब मजदूरी का 40 प्रतिशत बोझ राज्यों पर डाला जाएगा, जिससे काम के दिन कम हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को होगा।

पत्र मनरेगा बचाओ संग्राम का हिस्सा : खरगे और राहुल का यह पत्र कांग्रेस के देशव्यापी अभियान मनरेगा बचाओ संग्राम का हिस्सा है, जो 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। कांग्रेस ने अपने सभी प्रदेश अध्यक्षों से कहा है कि इस पत्र को स्थानीय भाषाओं में अनुवाद कर गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। कांग्रेस समेत विपक्षी दल नए अधिनियम को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: बीएमसी मेयर पद पर सियासी घमासान जारी; अब एकनाथ शिंदे ने ठोका दावा, बोले- शिवसैनिकों की यही भावना


खरगे-राहुल वीबी-जी राम जी पर फैला रहे झूठ: शिवराज सिंह
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर वीबी-जी राम जी के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नया अधिनियम काम के अधिकार को मजबूत करेगा। शिवराज ने मनरेगा की जगह लेने वाले नए अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का जिक्र किया और कहा कि विपक्ष यह झूठ फैला रहा है कि इस योजना के तहत रोजगार केवल कुछ पंचायतों में ही प्रदान किया जाएगा। मैं राहुल और खरगे से कहना चाहता हूं कि वीबी-जी राम जी के बारे में गलत जानकारी फैलाकर वे कांग्रेस को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर कर रहे हैं।

भाजपा-संघ दबाना चाहते हैं लोकतंत्र की आवाज: राहुल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर सोमवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने के पक्षधर हैं जबकि कांग्रेस सत्ता का विकेंद्रीकरण चाहती है।
राहुल ने कहा, पार्टी का मानना है कि सत्ता को एक जगह समेटने की बजाय आम लोगों और स्थानीय निकायों में बांटा जाना चाहिए। इसीलिए कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 73वां और 74वां सांविधानिक संशोधन लेकर आई। कोच्चि में नव निर्वाचित कांग्रेस स्थानीय निकाय सदस्यों की महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि लोग चुप रहें ताकि कुछ कॉरपोरेट कंपनियां देश की संपत्तियों पर नियंत्रण कर सकें। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप भी लगाया। केरल की जनता के साहस की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मैं 100 फीसदी यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकता। वे चुनावों के माध्यम से अपनी आवाज जरूर उठाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की एलडीएफ सरकार पर कटाक्ष किया और उस पर बेरोजगारी की समस्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed