फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ultra realistic cinematic video, shot on professional DSLR camera, natural human motion, realistic facial micr

Maharashtra: बीएमसी मेयर पद पर सियासी घमासान जारी; अब एकनाथ शिंदे ने ठोका दावा, बोले- शिवसैनिकों की यही भावना

Tue, 20 Jan 2026 03:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jan 2026 03:47 AM IST
सार

Maharashtra: चुनाव के बाद मुंबई के मेयर पद के लिए घमासान जारी है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसैनिकों की भावना है कि शिवसेना को यह पद मिले, क्योंकि यह बाल ठाकरे का जन्मशती वर्ष है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Ultra realistic cinematic video, shot on professional DSLR camera, natural human motion, realistic facial micr
एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को संकेत दिया कि शिवसेना मुंबई के मेयर पद का दावा कर सकती है। उन्होंने इसे पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के जयंती वर्ष में सम्मान का प्रतीक बताया। शिंदे ने कहा कि यह मांग कुछ शिवसैनिकों की भावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुंबई में महायुति गठबंधन का मेयर होगा।
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
शिंदे ने बताया कि महायुति गठबंधन के मेयर उन नगर निगमों में होंगे, जहां शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, बालासाहेब ठाकरे का जन्मशती वर्ष 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। कुछ शिवसैनिकों की भावना है कि बीएमसी में शिवसेना का मेयर होना चाहिए। शिंदे ने यह भी जोर दिया कि शिवसेना ऐसा कोई निर्णय नहीं लेगी, जो जनता के जनादेश के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनावों में शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन के रूप में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-यूएई रिश्तों को नई ऊंचाई: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का संक्षिप्त लेकिन अहम दौरा, कई बड़े समझौते
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पार्षदों को होटल में स्थानांतरिक करने पर क्या बोले?
इस सवाल पर कि शिवसेना ने अपने नए चुने हुए सदस्यों को मुंबई के एक महंगे होटल में क्यों रखा, शिंदे ने कहा कि यह किसी नए राजनीतिक समीकरण के लिए नहीं है। बताया जा रहा है कि शिंदे चाहते हैं कि कम से कम पहले ढाई साल के लिए बीएमसी मेयर का पद शिवसेना को मिले, क्योंकि यह बाल ठाकरे का जन्मशती वर्ष है। 


शिवसेना का कहना है कि नव निर्वाचित सदस्यों को होटल में बीएमसी की कार्यप्रणाली के बारे में कार्यशाला के लिए स्थानांतरित किया गया। यह कदम बीएमसी चुनाव परिणामों के बाद उठाया गया। इन चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 65 सीटों के साथ भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतकर महायुति गठबंधन को 227 सदस्यीय बीएमसी में बहुमत दिलाया।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण के लिए लॉटरी 22 जनवरी को आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। इस लॉटरी से यह पता चलेगा कि मेयर पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, एससी, एसटी या ओबीसी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed