फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Jana Jagarana Yatra from November 14 on the issue of inflation

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी: महंगाई के मुद्दे पर 14 नवंबर से कांग्रेस का 'जनजागरण अभियान'

Wed, 10 Nov 2021 02:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 02:50 PM IST
सार

'जन जागरण अभियान' के तहत कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Congress Jana Jagarana Yatra from November 14 on the issue of inflation
दिग्विजय सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी 14 नवंबर से राष्ट्रव्यापी 'जन जागरण अभियान' शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा करेंगे। साथ ही वे जनसंवाद और दूसरे संपर्क कार्यक्रमों के जरिए से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली एक समिति ने इस अभियान से जुड़े कार्यक्रम तय किए हैं।

विज्ञापन


पूरे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था की बिगड़ी है। गरीब और मध्यवर्गीय परिवार को अपना बजट संभालने में दिक्कत आ रही है। इस पूरे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पहले हमने महंगाई के विषय को लिया है। बाद में दूसरे विषयों को भी लिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने महसूस किया कि हमारे आंदोलनों में कार्यकर्ता शामिल होते हैं, लेकिन जिस तरह से आम जनमानस को शामिल होने चाहिए, वो नहीं हो पाते। इसलिए सतत आंदोलन कार्यक्रम के लिए समिति बनी। अब हम अपना कार्यक्रम लेकर आए हैं।' सिंह ने कहा, 'हम नेताओं से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने क्षेत्रों में पदयात्रा करें।' 
विज्ञापन


गरीब विरोधी नीतियों के चलते 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे- वेणुगोपाल
उधर, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। जनता परेशान है। ऐसे में हम जन जागरण अभियान आरंभ कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और महंगाई के मुद्दे पर उन्हें जागरुक करेंगे।' वेणुगोपाल के मुताबिक, 14 से 29 नवंबर के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत एक सप्ताह तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा हर सुबह प्रभात फेरी से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक महाराष्ट्र के वर्धा में कई कार्यकर्ताओं को प्रशक्षिण दिया जाएगा और इसमें 14 नवंबर का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनजागरण अभियान पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में महंगाई के मुद्दे का असर देखने को मिलेगा
वेणुगोपाल ने कहा, 'जनजगारण अभियान को लेकर सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा...इसके साथ ही कांग्रेस टोल-फ्री नंबर भी जारी करेगी जिस पर इस अभियान के समर्थक मिस्ट कॉल कर सकते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालयों में कंट्रोल रूप स्थापित किए जाएंगे जो जन जागरण अभियान पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी प्रदेश इकाइयों और जिला इकाइयों से कहा है कि वे इस कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ें। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में महंगाई के मुद्दे का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed