फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress is preparing to raise the SEBI dispute in a big way, will protest on 22nd August at Jantar Mantar

Congress: सेबी विवाद को जबरदस्त तरीके से उठाने की तैयारी में कांग्रेस, जंतर-मंतर पर 22 अगस्त को धरना

Wed, 21 Aug 2024 08:50 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2024 08:50 PM IST
सार

कांग्रेस का आरोप है कि अदाणी मामले की जांच करते समय माधबी पुरी बुच सेबी की चेयरपर्सन के रूप में काम कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने अदाणी की कंपनियों में निवेश भी कर रखा था, जिससे दोनों के बीच आपसी हित सामने आते हैं।

विज्ञापन
Congress is preparing to raise the SEBI dispute in a big way, will protest on 22nd August at Jantar Mantar
सेबी विवाद को जबरदस्त तरीके से उठाने की तैयारी में कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच विवाद को बड़े स्तर पर उठाने की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि अदाणी मामले की जांच करते समय माधबी पुरी बुच सेबी की चेयरपर्सन के रूप में काम कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने अदाणी की कंपनियों में निवेश भी कर रखा था, जिससे दोनों के बीच आपसी हित सामने आते हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस मामले की पूरी सच्चाई बाहर लाने के लिए इस मामले की जांच जेपीसी से कराई जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी 22 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर इस विवाद को जनता की अदालत में उठाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने जेपीसी से जांच कराने की मांग की
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने गौतम अदाणी की दो ऑफशोर कंपनियों में निवेश किया था। उन्होंने कहा कि इस जानकारी को सुप्रीम कोर्ट से छिपाया गया। अदाणी मामले की जांच के दौरान भी माधबी बुच ने इसका कोई खुलासा नहीं किया, जबकि इसी दौरान वे अदाणी संबंधित मामलों की जांच कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले का सच क्या है, यह तभी सामने आ सकता है जब जेपीसी के माध्यम से इसकी पूरी जांच कराई जाए।    
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अदाणी विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सेबी की तरफ से जांच की गई। लेकिन सेबी अध्यक्षा माधबी बुच की भूमिका ने मामले की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम के दौरे के बाद श्रीलंका में अदाणी ग्रीन एनर्जी पावर परचेज एग्रीमेंट 20 साल के लिए 367 करोड़ का निवेश करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कारण अदाणी की कंपनी को बांग्लादेश और इस्राइल में बिजनेस मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रधानमंत्री और अदाणी के संबंधों का पता चलता है। इसकी सच्चाई जानने के लिए पूरे मामले की जांच जेपीसी से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed