फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress is gradually promoting Mallikarjun Kharge know party strategy Politics

Congress: मल्लिकार्जुन को आगे ला रही कांग्रेस, सोनिया के सामने इन नेताओं ने माना, खरगे हैं 'सोलिल्लादा सरदारा'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 29 Nov 2023 08:21 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन समारोह में उन सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया, जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति के लिए करने होते हैं। जैसे, समारोह आरंभ होने से पहले सबसे पहले मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। उसके बाद सबसे आखिर में खरगे ने ही अपना संबोधन दिया।

विज्ञापन
Congress is gradually promoting Mallikarjun Kharge know party strategy Politics
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर लिखी गई पुस्तक, मल्लिकार्जुन खरगे: 'पॉलिटिकल एंगेजमेंट विद कम्पैशन, जस्टिस एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट' का बुधवार को विमोचन किया। नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित समारोह में सोनिया गांधी के अलावा विपक्ष के कई नेताओं ने खरगे की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद और 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के बीच कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खरगे को खामोशी से आगे ला रही है। सोनिया गांधी की मौजूदगी में विपक्षी नेताओं ने माना कि खरगे ही 'सोलिल्लादा सरदारा' (हार न मानन वाला लीडर) हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन समारोह में उन सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया, जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति के लिए करने होते हैं। जैसे, समारोह आरंभ होने से पहले सबसे पहले मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। उसके बाद सबसे आखिर में खरगे ने ही अपना संबोधन दिया। समारोह की समाप्ति पर मंच से नीचे उतरने के लिए खरगे ही सबसे पहले अपनी कुर्सी से उठे। उनके पीछे सोनिया गांधी रहीं। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, राजनीतिक जीवन एवं राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा में खरगे का पचास साल का सफर शानदार रहा है। वे अपनी विचारधारा पर चलते रहे। उन्होंने एक बार भी समझौता नहीं किया। वे सदैव मूल्यों की राजनीति करते रहे हैं। इस लंबी यात्रा में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र की सेवा में खरगे ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जन सेवा में खरगे का इतना लंबा सफर, प्रेरणादायक है। सामान्य परिवार से आने वाले खरगे, सांप्रदायिकता से लड़े, धर्मनिरपेक्षता की राह पर चले और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उनका विश्वास सभी के लिए अनुकरणीय है। 
विज्ञापन


आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, खरगे एक ऐसे शख्स हैं, जो एक एक व्यक्ति की सुनते हैं। संसद में विपक्षी रणनीति पर चर्चा के दौरान उनकी खरगे से पहली मुलाकात हुई थी। तब देखा, वे सभी की सुनते हैं। आज गणतंत्र और खरगे की यात्रा, लगभग समानांतर सी हैं। सीताराम येचुरी ने कहा, खरगे की सबसे बड़ी खासियत है कि उनके पास 'नफरत' नहीं है। 'इंडिया' गठबंधन में उनकी पूरी विश्वसनीयता है। उनके नेतृत्व में 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया', यह मुहिम पूरी होगी। खरगे, सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू ने भी संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खरगे पर लिखी गई इस किताब में विपक्षी दलों के नेताओं ने भी अपनी बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किताब में खरगे की तारीफों के पुल बांधे हैं। सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राहुल गांधी व शरद पवार सहित शीर्ष नेताओं ने इस किताब में खरगे की कार्यशैली की प्रशंसा की है। सुमित्रा महाजन ने लिखा, खरगे ने हमेशा युवा नेताओं को आगे बढ़ाया है। सोनिया गांधी ने कहा है, 'कमजोर लोगों को सशक्त बनाने' के खरगे के प्रयास सराहनीय हैं। राहुल गांधी ने लिखा, खरगे की खासियत है कि वे संगठन को अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखते हैं। समारोह में प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सुक्खू सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed