{"_id":"667da557ef5897fbf00efaf7","slug":"congress-invocation-of-constitution-merely-smokescreen-bjp-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency Row: कांग्रेस के हमले पर भाजपा का करारा पलटवार, कहा- उनका संविधान का हवाला देना महज एक दिखावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Emergency Row: कांग्रेस के हमले पर भाजपा का करारा पलटवार, कहा- उनका संविधान का हवाला देना महज एक दिखावा
Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
सार
Emergency Row: संसद सत्र के दौरान भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग और तेज हो गई है, खासकर तब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आपातकाल की निंदा की। जहां कांग्रेस ने इसकी जमकर आलोचना की, वहीं भाजपा ने भी कमर कसते हुए कांग्रेस पर करारा पलटवार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का पलटवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में दूसरी बार अध्यक्ष पद संभालने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संबोधन में आपातकाल के जिक्र पर जमकर विवाद हो रहा है। इस मामले में जहां राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और आपातकाल का जिक्र करने पर नाराजगी जताई। राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरी तरह से राजनीतिक मुद्दा है, इससे टाला जा सकता था। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ओम बिरला को चिट्ठी लिखी और कहा कि संसद के इतिहास में अध्यक्ष का पद अभूतपूर्व है। एक नवनिर्वाचित स्पीकर के 'पहले कर्तव्यों' में से एक के रूप में अध्यक्ष की ओर से इमरजेंसी का जिक्र होना और भी गंभीर हो जाता है।
'कांग्रेस का संविधान का हवाला देना महज दिखावा'
वहीं कांग्रेस के इस रवैये पर भाजपा ने हमला करते हुए दावा किया कि इससे पता चलता है कि विपक्षी पार्टी के इरादे सही नहीं हैं और संविधान का हवाला देना महज दिखावा है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल का जिक्र आते ही बेचैन हो जाती है। इस दौरान उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या का पाप बताते हुए पूछा, कि भारतीय लोकतंत्र के इस काले अध्याय पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाने के लिए कभी माफी नहीं मांगी।
कांग्रेस इस पाप को ढोती रही है- रविशंकर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रुख का बचाव करते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश को यह बताना जरूरी है कि आपातकाल क्यों लगाया गया। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस इस पाप को ढोती रही है और इसका जिक्र होते ही बेचैन हो जाती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया, आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया, और आपातकाल के दौरान मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गई।
विज्ञापन
'कांग्रेस के सहयोगी भी आपातकाल को याद रखें'
रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी नेता अखिलेश यादव, एम के स्टालिन और तेजस्वी यादव जैसे कांग्रेस के मौजूदा सहयोगियों पर तंज कसते कहा कि उन्हें आपातकाल की ज्यादतियों को याद रखना चाहिए। तमिलनाडु में डीएमके सरकार को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि तेजस्वी यादव के पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को भी जेल में डाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता संविधान की प्रतियां लेकर चल रहे हैं और यह स्पष्ट रूप से एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश ने आपातकाल के पीछे की ताकतों को पराजित कर दिया।
अध्यक्ष ने किया आपातकाल का जिक्र, मौन भी रखवाया
लोकसभा अध्यक्ष पद संभालने के बाद सदन को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने की निंदा करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर अंबेडकर के संविधान का अपमान किया था। इस दौरान उन्होंने आपातकाल के दौरान जान गंवाने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा- जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने मौन रखा, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे। वहीं संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में आपातकाल की निंदा की है।