{"_id":"59eb1d504f1c1bd7538b8605","slug":"congress-invites-hardik-patel-to-contest-gujarat-election-says-bharat-solanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में कांग्रेस को मिला ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का साथ, 23 अक्तूबर को थामेंगे 'हाथ'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में कांग्रेस को मिला ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का साथ, 23 अक्तूबर को थामेंगे 'हाथ'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते अल्पेश ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल, ठाकोर समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को मिलकर चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात के बाद अल्पेश ने 23 अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया है। वहीं, हार्दिक ने पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर कुछ शर्तें रखी हैं जिन पर राहुल के 23 को गुजरात दौरे से चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इन तीनों युवा नेताओं के अलावा कांग्रेस ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन और जद (यू) के एकमात्र विधायक छोटू वसावा के भी शामिल होने के संकेत दिए हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने विश्वास जताया कि पार्टी इन सभी युवा नेताओं और पार्टियों के सहयोग से कुल 182 में से 125 सीटें आसानी से जीत जाएगी। हालांकि भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करने की उम्मीद कर रही है लेकिन कांग्रेस को वह अहमदाबाद कूच करने से नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि हम हार्दिक पटेल की लड़ाई के उद्देश्य की सराहना करते हैं और उनसे कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हैं। वह जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे, हम वहां से उन्हें टिकट देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इसी तरह हमने अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी को भी कांग्रेस से हाथ मिलाने का न्योता दिया है। गुजरात में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आंदोलन के नेता ठाकोर ने एलान किया कि 23 अक्तूबर को वह कांग्रेस में शामिल होंगे, जिस दिन राहुल गांधी अहमदाबाद आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ हार्दिक और जिग्नेश भी कांग्रेस से जुड़ेंगे।
हालांकि हार्दिक ने कहा है कि कांग्रेस ने अगर उनकी शर्तें मान ली तो वह भी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार हैं। मेवाणी ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का संकेत देते हुए कहा कि भाजपा को हराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान, गरीब और संविधान विरोधी है।