फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress internal survey party will win if general elections are held now

कांग्रेस का सर्वे : अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस को 200 सीटें

Thu, 15 Dec 2016 09:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Congress internal survey party will win if general elections are held now
राहुल गांधी - फोटो : PTI

देश में अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस कम से कम 200 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस ने एक आतंरिक सर्वे कराई है जिसमें पार्टी को अनुमान है कि लोकसभा की 545 सीटों में 200 से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी। ये दावा रेडिफ. कॉम में प्रकाशित खबर में किया गया है।

विज्ञापन


रेडिफ के मुताबिक, इस सर्वे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुश हैं और उनका मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 300 सीटें जीत सकती है। इस सर्वे के लिए 350-400 लोकसभा क्षेत्रों से सैंपल लिए हैं। हालांकि, ये सर्वे फोन पर किए गए हैं। नोएडा-दिल्‍ली एरिया से इनका चयन हुआ, जहां पर पोल कंपनी का हेडक्‍वार्टर है।
विज्ञापन


वैसे, अगला लोकसभा चुनाव 2019 में होने वाले हैं। हालांकि, नोटबंदी के बाद देश भर में हुए उपचुनाव और निकाय चुनावों में बीजेपी को कामयाबी ही मिली । मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट जीत चुकी है। वहीं महाराष्‍ट्र के 164 नगर निकायों के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के स्‍थानीय चुनावों में पार्टी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस वॉर रूम में बनी अगले वार की रणनीति

Congress internal survey party will win if general elections are held now
फाइल फोटो - फोटो : getty images

कांग्रेस पूरी ताकत के साथ नोटबंदी का विरोध कर रही है। पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई की रणनीति बनाई है। बुधवार शाम पार्टी के सभी महासचिवों और सांसदों को बुलाकर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले वार के लिए पार्टी नेताओं को कमर कसने को कहा है।

पार्टी का मानना है कि नोटबंदी के मामले में  खुलकर जनता के बीच जाना चाहिए और उन्हें हो रही परेशानियों की सच्चाई और कथित घोटाले से अवगत कराएगी। कांग्रेस अभी तक नोटबंदी को लेकर सड़क पर उतरने से परहेज कर रही थी, लेकिन अब उसे लगता है कि जनता केंद्र सरकार के आश्वासनों और तर्कों से ऊब चुकी है। 

राहुल गांधी ने सभी सांसदों से कहा कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बताएं कि नोटबंदी का किसको लाभ हुआ है और किसे परेशानी उठानी पड़ रही है।

​कांग्रेस यूपी और पंजाब में इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन छेड़ना चाहती है और नोटबंदी को चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है। आने वाले दिनों में राहुल गांधी खुद विभिन्न राज्यों का दौरा कर लोगों से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष, सांसद और पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया है कि इस परेशानी के दौरान हम जनता के साथ खड़े होंगे। सरकार पर दबाव बनाएंगे कि जनता की मेहनत की कमाई का पैसा उसे बैंक से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed