फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress initiates disciplinary action against ex-MP Sanjay Nirupam for remarks against party leadership

Politics: संजय निरूपम ने दिया कांग्रेस को अल्टीमेटम; कहा- पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे

Wed, 03 Apr 2024 07:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में पार्टी की प्रचार समिति की बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है।

विज्ञापन
Congress initiates disciplinary action against ex-MP Sanjay Nirupam for remarks against party leadership
Sanjay Nirupam - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सियासी गर्मी बढ़ा रखी है।  मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से टिकट न मिलने से नाराज निरूपम ने जहां एक ओर कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है, वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने भी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।साथ ही कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची से भी निरूपम का नाम हटा दिया है। कांग्रेस ने यह कार्रवाई शिवसेना(यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर उनकी टिप्पणी को लेकर की है। 

विज्ञापन


संजय निरूपम का कांग्रेस को अल्टीमेटम
इस बीच, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने लिखा है कि एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है और अब कल मैं खुद फैसला ले लूंगा। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। गौरतलब है कि संजय निरूपम अपनी पसंदीदा लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के लिए नाराज हैं। 
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा निरूपम का नाम
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस बारे में जानकारी दी। मुंबई में पार्टी की प्रचार समिति की बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। इसके अलावा, पार्टी और राज्य इकाई नेतृत्व के खिलाफ उनके बयानों के लिए भी निरूपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। उन्हें लेकर एक या दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सीटों के बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों के बीच कथित विवाद के बारे में बोलते हुए पटोले ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शाम को एक बैठक आयोजित की जाएगी। एमवीए के साथ बैठक को लेकर पटोले ने कहा कि कांग्रेस सांगली, भिवंडी और मुंबई में कुछ सीटें चाहती है। हम उन्हें हासिल करने के लिए काम करेंगे।

सीट बंटवारे के मुद्दे पर क्या बोले थे निरूपम?
मुंबई उत्तर से पूर्व सांसद निरुपम ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बयान दिया था। निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को खुद को शिवसेना (यूबीटी) के सामने झुकने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। संजय निरुपम ने शिवसेना की सूची पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था 'वे मुंबई में पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और एक दान के रूप में कांग्रेस के लिए छोड़ देंगे। यह निर्णय मुंबई में कांग्रेस को खत्म करने के लिए है। मैं इस निर्णय की निंदा करता हूं।'


निरुपम ने कहा कि ठाकरे ने एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा करके गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। कांग्रेस नेता ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर को प्रत्याशी बनाए जाने का भी विरोध किया। अमोल खिचड़ी ठेका घोटाले में आरोपी हैं और इसके लिए ईडी द्वारा उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed