फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress INDIA bloc will raise Manipur issue with full force in Parliament says Rahul Gandhi news in hindi

Manipur: 'मणिपुर के हालात में सुधार नहीं, आज भी दो टुकड़ों में बंटा है', राहुल ने मोदी सरकार को घेरा

Thu, 11 Jul 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के अनुसार, राहुल गांधी ने महिलाओं के एक समूह के समक्ष सवाल किया कि हिंसा क्यों शुरू हुई तो महिलाओं ने बताया कि हिंसा गलतफहमी से शुरू हुई थी। इससे किसी को भी कोई फायदा नहीं हो रहा है।
 

विज्ञापन
Congress INDIA bloc will raise Manipur issue with full force in Parliament says Rahul Gandhi news in hindi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति पर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मणिपुर की स्थिति में आज भी सुधार नहीं हुआ, यह अभी भी दो टुकड़ों में बंटा हुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को राज्य का दौरा कर लोगों की तकलीफ सुननी चाहिए और शांति की अपील करनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन की पार्टियां मणिपुर की समस्या को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने का दबाव बनाएंगी। उन्होंने सोमवार को हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। 
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि 22 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में मणिपुर का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, "मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद, मैं तीसरी बार यहां आ चुका हूं, मगर अफसोस स्थिति में कोई सुधार नहीं है। आज भी यह राज्य दो टुकड़ों में बंटा हुआ है। घर जल रहे हैं, मासूम जिंदगियां खतरे में हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों में जीवन काटने पर मजबूर हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी को खुद को मणिपुर आकर यहां के लोगों से बात करनी चाहिए। उनकी तकलीफ सुनने के साथ उनसे शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के अनुसार, राहुल गांधी ने महिलाओं के एक समूह के समक्ष सवाल किया कि हिंसा क्यों शुरू हुई तो महिलाओं ने बताया कि हिंसा गलतफहमी से शुरू हुई थी। इससे किसी को भी कोई फायदा नहीं हो रहा है।



मणिपुर में एक साल से जारी है हिंसा
मणिपुर में पिछले एक साल से ही हिंसा जारी है। दरअसल, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। 


 भाजपा ने किया पलटवार
 भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर रोजगार और सरकारी नीतियों के मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

सत्तारूढ़ दल का यह आरोप ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि बेरोजगारी ने देश के युवाओं को पूरी तरह हतोत्साहित कर दिया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की शिक्षा विरोधी मानसिकता के कारण युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। गांधी की यह टिप्पणी एक मीडिया रिपोर्ट पर आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 2024 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) से स्नातक करने वाले छात्रों को नौकरी और वार्षिक पैकेज में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed