फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress income tax exemption due to excessive use of cash action taken under IT Act

IT Tax: सूत्रों ने बताया, नकदी के अधिक इस्तेमाल के कारण कांग्रेस ने खोई आयकर छूट, कानून के तहत की गई कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2024 12:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:16 AM IST
सार

सूत्रों की मानें तो, मूल्यांकन आदेश के 33 महीने और आयकर आयुक्त के आदेश के 10 महीने बाद भी जब पार्टी ने आदेशों का पालन नहीं किया तो अधिनियम की धारा 226 (3) के तहत वसूली की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
Congress income tax exemption due to excessive use of cash action taken under IT Act
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव प्रक्रिया में नकदी के अधिक इस्तेमाल के कारण कांग्रेस ने 2018-19 में आयकर छूट खो दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से 135 करोड़ की कर वसूली आयकर अधिनियम, 1961 के नियमों के अनुसार की गई, जो कानून के तहत उचित है। आयकर विभाग द्वारा 2019 में की गई तलाशी अभियान के दौरान, अधिक नकदी के इस्तेमाल का तथ्य सामने आया। इसके बाद आकलन के अनुसार, कांग्रेस के सात वर्षों का खाता खोला गया। 2021 में मूल्यांकन के बाद भुगतान की मांग की गई और इसके लिए कई बार बात भी की गई।

विज्ञापन

आईटीएटी-दिल्ली उच्च न्यायालय से नहीं मिली कांग्रेस को राहत
सूत्रों की मानें तो, मूल्यांकन आदेश के 33 महीने और आयकर आयुक्त के आदेश के 10 महीने बाद भी जब पार्टी ने आदेशों का पालन नहीं किया तो अधिनियम की धारा 226 (3) के तहत वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। कानून के तहत करीब 135 करोड़ की बकाया राशि की वसूली शुरू की गई क्योंकि स्थगन याचिका आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) और दिल्ली उच्च न्यायालय खारिज कर चुकी थी। 

विज्ञापन

कांग्रेस का भाजपा पर आयकर, ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप
हालांकि, आयकर विभाग की कार्रवाई से कांग्रेस खासी नाराज दिखी। कांग्रेस ने कार्रवाई को कर आतंकवाद करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को नष्ट करने और संविधान को कमजोर करने के लिए आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि भाजपा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को परेशान करने के लिए आयकर विभाग को हथियार के रूप में क्यों इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विभाग की कार्रवाई को कर आतंकवाद करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed