फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress inaugurates Pune Metro ahead of narendra Modi's visit

मोदी से पहले कांग्रेस ने कर दिया पुणे मेट्रो का भूमिपूजन

Sat, 24 Dec 2016 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई Updated Sat, 24 Dec 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
Congress inaugurates Pune Metro ahead of narendra Modi's visit
पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच विवाद हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करने वाले थे लेकिन उनसे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इसका भूमिपूजन कर दिया। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके समय में मंजूर हुआ था इसलिए इस पर पहला अधिकार उनका है।
विज्ञापन


पृथ्वीराज चव्हाण शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पुणे के स्वारगेट पहुंचे और उन्होंने प्रस्तावित मेट्रो रूट पर भूमिपूजन कर दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण मौजूद नहीं थे लेकिन पुणे कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे उपस्थित थे। दरअसल, कांग्रेस ने यह कदम एनसीपी के यूटर्न के बाद उठाया। पहले इसके उद्घाटन की तारीख तो तय थी लेकिन उद्घाटन कौन करेगा यह तय नहीं था। 
विज्ञापन


पुणे महानगर पालिका में एनसीपी की सत्ता है, इसलिए इसका भूमिपूजन शरद पवार के हाथों करने की योजना बनाई गई थी। कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था। इस बीच पीएम मोदी को समय मिल गया। उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी सुप्रीमो को भूमिपूजन समारोह में शामिल होने का न्योता देकर कांग्रेस को झटका दे दिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने श्रेय लेने के लिए एक दिन पहले ही मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमिपूजन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed