फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress in preparation for encroachment on the issue of 'suit boot ki sarkar'

'सूटबूट की सरकार' के तंज से केन्द्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

Fri, 13 Jul 2018 01:22 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Congress in preparation for encroachment on the issue of 'suit boot ki sarkar'

अगले सप्ताह बुधवार से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है। 10 अगस्त तक चलने वाले मानसून के सत्र में कांग्रेस तंज, व्यंग से एक बार फिर केन्द्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी को पिछले चार सालों में इस्तेमाल किए गए तमाम तंजों में सबसे सटीक सूट बूट की सरकार का तंज नजर नजर आ रहा है। पार्टी के राज्यसभा में एक वरिष्ठ नेता के अनुसार मानसून सत्र में इसे दोबारा सुन सकते हैं। सूत्र का कहना है कि गरीब, मजदूर, किसान, मध्य वर्ग तंग हैं और सूटबूट की सरकार, सूटबूट वालों को बचा रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की पहली तैयारी राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव की मांग को तेज करना है। उम्मीदसभापति के उम्मीदवार के नाम पर पार्टी में मंथन जारी है और इस पद का चुनाव पार्टी के मुख्य एजेंडे में है। कांग्रेस को भरोसा है कि उपसभापति के चुनाव में विपक्ष की एकजुटता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ संसद चलने पर दोनों सदनों के भीतर किसान और न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के मुद्दे को जोर शोर से उठाना है। उठने वाले अन्य ज्वलंत मुद्दों में बागपत जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला भी उठना तय है। इसके जरिए पार्टी की कोशिश उ.प्र. सरकार में कानून व्यवस्था के नाम पर चल रहे अभियानों की कलई खोलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी भी रखेंगे बात

Congress in preparation for encroachment on the issue of 'suit boot ki sarkar'

पार्टी के प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल, आरपीएन सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी समेत अन्य ने एक बार फिर सूट बूट की सरकार के तंज को धार देना शुरू कर दिया है। मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी तीन साल पहले राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कसे गए इस तंज का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। आरपीएन सिंह कहते हैं कि चार साल में मोदी सरकार ने देश में जो हालात पैदा किए हैं उस पर यह लाइन सटीक बैठ रही है।

किसान परेशान है और सरकार नये दावे, बड़े-बड़े जुमलों के साथ सामने आ रही है। सिंह का कहना है कि पार्टी ने मानसून सत्र में सभी ज्वलंत मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष से सवाल पूछने का मन बनाया है।

राहुल गांधी भी रखेंगे बात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र में केन्द्र सरकार पर हमला बोलेंगे। वह एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके दावों की जमीनी हकीकत के बारे में पूछेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले ट्वीट करके केन्द्र सरकार को घेरा था। संसद के मानसून सत्र में भी वह भाजपा पर नफरत, हिंसा, समाज को बांटने, संप्रदायिकता का सरकारीकरण करने जैसे अनेक आरोप लगा सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सत्ता पक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों या पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं देते। लेकिन कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि इसके बाद भी वह सवाल पूछना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed