फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress in Chhattisgarh Sachin Pilot bjp lok sabha polls 2024news in hindi

Congress: रूठे नेताओं को मनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया प्लान, क्या इस टास्क में खरे उतर पाएंगे सचिन पायलट?

Fri, 12 Apr 2024 05:29 PM IST
श्वेता महतो डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज वे जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी वे मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Congress in Chhattisgarh Sachin Pilot bjp lok sabha polls 2024news in hindi
सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने के सिलसिले को देखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब अहम कदम उठाने जा रही है। पार्टी ने नाराज नेताओं को मनाने के लिए संवाद और संपर्क समिति का गठन किया है। यह समिति प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर रूठे नेताओं को मनाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इनके घर पहुंचकर इनसे चर्चा भी करेंगे। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। पायलट भी समिति के सदस्यों से चर्चा कर उनसे फीडबैक ले सकते हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब डैमेज कंट्रोल के लिए चार दिन पहले आठ अप्रैल को समिति का गठन किया गया है, ताकि नेताओं से बातचीत कर उन्हें पार्टी में रोककर रखा जा सके। समिति में दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, छह पूर्व मंत्री, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने समिति के सदस्यों को लोकसभा वार जिम्मेदारी सौंपी है। सभी जिम्मेदार नेताओं को अपने क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


समिति में शामिल एक सदस्य ने अमर उजाला को बताया कि कमेटी के गठन होने के दूसरे दिन ही सभी नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें आगामी रणनीति तैयार की गई। समिति प्रदेश भर में संवाद और संपर्क का काम करेगी। इस समिति के माध्यम से पार्टी के नाराज नेताओं से संपर्क कर पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का काम करेगी। सूची में सभी सीनियर नेताओं को जगह दी गई है, ताकि ये नेता पुराने से लेकर नए सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें। समिति के कुछ सदस्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से भी मुलाकात करेंगे। बीते तीन दिन में जिन नाराज नेताओं से चर्चा हुई है, इसकी जानकारी उन्हें देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति संयोजक धनेंद्र साहू ने बताया था कि कई बार लोग स्थानीय मुद्दों को लेकर भी लोग नाराज रहते हैं और पार्टी छोड़ देते हैं। ऐसी परिस्थितियों की जानकारी लेकर भी हम उनसे बात कर सकें, इसके लिए समिति का गठन किया गया है। 

दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे पायलट
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज वे जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी वे मौजूद रहेंगे। सचिन पायलट शुक्रवार को तीन बजे जगदलपुर में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। साढ़े तीन बजे उनकी सभा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभाएं तय हो रही हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दो संसदीय क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनमें जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में स्थानीय समीकरणों के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed