फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress iftar party ahead of 2019 lok sabha election

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में फिर इकट्ठा होगा विपक्ष का बड़ा धड़ा, शुरू होगी 2019 की तैयारी

Tue, 12 Jun 2018 06:11 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
congress iftar party ahead of 2019 lok sabha election

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सक्रिय हैं। राहुल से कहीं ज्यादा सक्रिय यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं। सोनिया गांधी अपनी टीम के साथ 2019 के आम चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रही हैं। दोनों को दो शरद मिले हैं और दोनों ही बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। एक हैं एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार तो दूसरे लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव। 

विज्ञापन


माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की भी सक्रियता काफी बढ़ गई है। कुल मिलाकर विपक्ष का बड़ा धड़ा फिर एक हो रहा है और 13 जून को रोजा कांग्रेस के इफ्तार पार्टी में एक बार फिर एकजुटता नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक छोटे-बड़े दो दर्जन से अधिक दलों के नेताओं को इसका न्यौता भेजा गया है।
विज्ञापन


उ.प्र. के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के करीबियों के मुताबिक रोजा इफ्तार पार्टी में बिहार के साथ-साथ उ.प्र. के नेता भी आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। बताते हैं बसपा के सकारात्मक रुख से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है। इसी तरह से बिहार से भी उसके पास अच्छी खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को उम्मीद है कि बिहार से यूपीए के सहयोगी दलों की संख्या बढ़ सकती है। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग कर रहा है। इस विभाग के नये प्रभारी नदीम जावेद हैं। 

जावेद फिलहाल राहुल गांधी के दिशा-निर्देश में 13 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। इस कार्यक्रम में जनता दल(सेकुलर), बसपा, सपा, रालोद, राजद, तृण मूल कांग्रेस, डीएमके, माकपा, भाकपा समेत तमाम दलों के नेताओं तथा उनके प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आम आदमी पार्टी को दावत क्यों नहीं?

congress iftar party ahead of 2019 lok sabha election
रोजा इफ्तार में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दावत देने के सवाल पर मौन है। कांग्रेस का कोई व्यक्ति अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अभी आम आदमी पार्टी से दूरी बनाकर रखने के पक्ष में है।

दिल्ली में वैसे भी कांग्रेस पार्टी 2013 से सत्ता से बाहर हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका था, लेकिन पार्टी के नेताओं का मानना है कि अब दिल्ली में हालात बदल गए हैं। जनता को अपनी भूल का एहसास हो रहा है।

पार्टी के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि 2019 में प्रस्तावित आम चुनाव और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा। इसलिए आम आदमी पार्टी से दोस्ती और दूरी बनाने को लेकर कांग्रेस के भीतर धड़ो की राय अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed