{"_id":"5ca26167bdec2214114a3b3b","slug":"congress-has-released-a-list-of-9-candidates-for-loksabhaelections2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नौ उम्मीदवार घोषित किए, राठौड़ को टक्कर देंगी कृष्णा पूनिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने नौ उम्मीदवार घोषित किए, राठौड़ को टक्कर देंगी कृष्णा पूनिया
Tue, 02 Apr 2019 08:44 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा पूनिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Congress has released a list of 9 candidates for #LokSabhaElections2019 ; 1 from Gujarat, 2 from Maharashtra and 6 from Rajasthan pic.twitter.com/hbMKLZw4iG
— ANI (@ANI) April 1, 2019विज्ञापन
उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी। चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।