फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress has broken promises to farmers of Karnataka said Prakash Javadekar

कांग्रेस ने तोड़ा कर्नाटक के किसानों से किया वादा : प्रकाश जावड़ेकर 

Mon, 24 Dec 2018 08:07 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 24 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Congress has broken promises to farmers of Karnataka said Prakash Javadekar
प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा ने कांग्रेस के किसानों से किये गए वायदे पर करारा हमला किया है। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक हो या मध्यप्रदेश और राजस्थान, कांग्रेस किसानों से वायदे तो बहुत करती है, लेकिन देने के नाम पर कांग्रेस के पास कुछ नहीं होता। अगर कांग्रेस ने किसानों के हितों की चिंता की होती तो आज उनकी यह हालत न होती। पार्टी ने किसानों की मौजूदा हालत के लिए देश में कांग्रेस की पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहरा दिया।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों से कर्जमाफी का वायदा किया था। लेकिन अब किसानों से कर्जमाफ करने के लिए 52 बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है। उनका आरोप है कि इस मापदंड पर कर्नाटक का पंद्रह फीसदी किसान भी खरा नहीं उतरेगा। ऐसे में किसानों से कर्जमाफी का वायदा एक धोखे के सिवा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन


किसानों से बेरुखी में भाजपा भी कम नहीं 

भाजपा ने भी उत्तरप्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किसानों की कर्जमाफी योजना का ही सहारा लिया था। परिणाम हुआ कि उत्तरप्रदेश में एक ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करते हुए भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। लेकिन जब सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वायदा निभाया तो कई किसानों को आठ रुपये से दस रुपये तक के चेक बांटे गए। इसके बाद भाजपा को किसानों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान

ऑल इंडिया किसान संघर्ष समिति के संयोजक सरदार वीएम सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों से वायदा करके उनका वोट तो हासिल कर लिया जाता है, लेकिन जब वायदा पूरा करने की बारी आती है तो सरकारें तकनीकी सवालों के पीछे अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करने लगती हैं। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से बहुत खुश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अगर वह अपना वायदा नहीं निभाती है तो सामने लोकसभा चुनाव भी हैं जिसमें उसे नाराज किसानों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वहीं भाजपा को भी समझना चाहिए कि उनकी हार किस वजह से हुई। भाजपा को किसानों की हितैषी योजनाएं लागू करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed