फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Congress has become gang of anti-nationals': VHP-RSS reacts to Manickam Tagore's RSS-Al-Qaeda remarks

RSS-VHP On Congress: संघ पर मणिकम टैगोर की टिप्पणी से गरमाई सियासत, आरएसएस बोला- कांग्रेस की हताशा उजागर

Sun, 28 Dec 2025 09:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 28 Dec 2025 09:39 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर की तरफ से आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और अनुशासन के लिए काम कर रहा है। वहीं VHP ने कांग्रेस को देश विरोधियों का गिरोह बताया है।

विज्ञापन
'Congress has become gang of anti-nationals': VHP-RSS reacts to Manickam Tagore's RSS-Al-Qaeda remarks
कांग्रेस पर आरएसएस और वीएचपी हमलावर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर के आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार और वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Assam: 'विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, AIUDF से नहीं करेंगे गठबंधन', गौरव गोगोई का बयान
विज्ञापन


'हार से निराश कांग्रेस, नेता हराशा में दे रहे बयान'
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि आरएसएस अपने 100वें वर्ष में देश को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। संगठन छुआछूत, गंदगी, धार्मिक कट्टरता और जबरन धर्मांतरण से मुक्त समाज बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से निराश कांग्रेस नेता हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। आरएसएस की तुलना अल-कायदा से करना कांग्रेस नेतृत्व की बौद्धिक दिवालियापन को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस देश विरोधियों का गिरोह- विनोद बंसल
वहीं, वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस को देश विरोधियों का गिरोह बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंकियों और चरमपंथियों के समर्थन से जुड़ा रहा है। बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अगर कोई नेता आरएसएस के बारे में सकारात्मक बात करता है, तो पार्टी के दूसरे लोग उसे चुप करा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी भी कहा।

यह भी पढ़ें - Anti‑Terror Conference: आतंक के खिलाफ सरकार का बड़ी तैयारी, सभी राज्यों में होगा एक जैसा आतंकवाद-विरोधी दस्ता

मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की थी RSS की तुलना
दरअसल, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरएसएस की तुलना अल-कायदा से करते हुए कहा था कि दोनों नफरत फैलाते हैं। यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। बाद में दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आरएसएस की विचारधारा नहीं, बल्कि सिर्फ उसकी संगठन शक्ति की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed