फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress has 49 MP, Opposition status still pending

44 सांसदों से 49 पर पहुंची कांग्रेस, विपक्ष का दर्जा अभी भी मिलना बाकी 

Wed, 07 Nov 2018 01:45 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress has 49 MP, Opposition status still pending

2014 लोकसभा चुनाव में 44 सांसदों के साथ संसद पहुंची कांग्रेस ने 53 महीनों में अपने पांच सांसद बढ़ा लिए हैं। कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेस सांसदों की संख्या 49 हो गई है। बावजूद कांग्रेस अभी भी लोकसभा में विपक्षी पार्टी के दावे से दूर है। उसे विपक्षी पार्टी का दर्जा 54 सांसदों पर ही मिलेगा। लोकसभा में अभी तक 16 उपचुनाव हुए हैं जिसमें सर्वाधिक सांसद भाजपा के कम हुए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा ने 2014 के बाद से अब तक 10 सांसद खोये हैं। जिसमें कांग्रेस ने उससे पांच सीटें छीनी हैं। 

विज्ञापन


282 सांसदों के साथ जीत दर्ज कराने वाली भाजपा कर्नाटक की हार के बाद 272 सांसदों तक पहुंच गई है। संसद के कुल 543 सांसदों के आधार पर भाजपा अभी भी अकेले बहुमत के जादूई आंकड़े को छू रही है। हालांकि वर्तमान में सांसदों की संख्या 532 होने के कारण उसके लिए और भी राहत का आंकड़ा है। कांग्रेस के लिए बेल्लारी सीट पर वापसी दक्षिण भारत में उनकी वापसी के शुभ संकेत हैं। एक समय बेल्लारी सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं के भाजपा के साथ खड़े हो जाने के कारण भाजपा वहां मजबूत हो गई। कांग्रेस ने 14 सालों के वनवास के बाद बेल्लारी सीट पर वापसी की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उग्रप्पा ने रिकार्ड पांच लाख से अधिक वोट पाए और दो लाख से अधिक से जीते हैं। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की रतलाम, पंजाब की गुरुदासपुर, राजस्थान की अजमेर और अलवर के साथ बेल्लारी की सीट उपचुनाव में जीती है। बेल्लारी के साथ कर्नाटक उपचुनाव के पूरे नतीजों को देखे तो गठबंधन की राजनीति मजबूत हुई है। हालांकि बेल्लारी के अलावा कांग्रेस ने अन्य चार उपचुनाव बिना गठबंधन अकेले दम पर जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुल्क का मूड बदल चुका है: कांग्रेस  

कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस में जोश भरने वाले हैं। प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि नतीजों से संकेत साफ हैं कि मुल्क का मूड बदल चुका है। तिवारी ने इसे छोटी दिवाली और काली मां के पूजन से जोड़कर कर कहा कि कर्नाटक के शुभ समाचार बताते हैं कि वहां के लोगों ने नकारात्मक शक्तियों का वध किया है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को तीन में दो लोकसभा और दो विधानसभा जिताकर राज्य सरकार को मजबूती दी है। एक लोकसभा सीट जीतने वाली भाजपा बहुत कम मार्जिन से चुनाव जीती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed