फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress gives big responsibility to Six secretaries in Uttar Pradesh

हार को पीछे छोड़ यूपी में खोई जमीन वापस पाने को कांग्रेस ने सचिवों को मैदान में उतारा

Fri, 07 Jun 2019 05:32 AM IST
संदीप भट्ट अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 07 Jun 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Congress gives big responsibility to Six secretaries in Uttar Pradesh

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हुई करारी हार पर चर्चा और समीक्षा कर बाल की खाल नहीं निकालना चाहती है। प्रदेश के दोनों प्रभारियों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस के सभी छह सचिवों को आगे की राह तलाशने की सलाह के साथ फिर मैदान में भेज दिया है। प्रियंका और सिंधिया ने संयुक्त रूप से सभी प्रभारियों को बुलाकर उपचुनाव के लिए मजबूत उम्मीदवारों संगठन के ढांचे को दुरूस्त करने के लिए काम के लोग तलाशने का जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन


यूपी के दोनों प्रभारियों ने सचिवों के साथ बीते मंगलवार को बैठक की थी। बैठक का मुख्य एजेंडा हताशा और निराशा के वातावरण से बाहर आकर सचिवों को नए सिरे से तैयार करना था।
विज्ञापन


बैठक में राज्य में होने वाले 11 विधानसभा के उपचुनाव पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवों को कठिन परिस्थिति के बावजूद ऐसे उम्मीदवार तलाशने को कहा गया है जिसकी छवि बेहतर हो। प्रभारियों के बंटवारे में पश्चिम यूपी की छह और पूर्वी यूपी की पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने बैठक में सभी सचिवों से कहा कि हमें संगठन के नाम पर फौज नहीं चाहिए लेकिन जिन लोगों को जोड़ा है उनका पार्टी के प्रति कमिटमेंट होना चाहिए। प्रियंका ने जल्द ही यूपी संगठन में बदलाव के संकेत भी दिए साथ ही सचिवों से कहा कि नए सिरे से बूथ और ब्लाक स्तर से काम शुरू कर संगठन खड़ा करें। 

दरअसल यूपी में कांग्रेस लगभग सभी सीटों पर तीसरे नंबर पर है और कुछ ही लोकसभा सीटों में एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। ऐसे में पार्टी नेता किसी भी समीक्षा या हार के कारणों में न उलझकर संगठन की मजबूती के लिए नए सिरे से जुटने में बेहतरी मान रही है। 

कांग्रेस बूथ लेवल पर जानना चाहती है कि कहां कितने वोट मिले

Congress gives big responsibility to Six secretaries in Uttar Pradesh

कांग्रेस फिलहाल राज्यों में हार की समीक्षा से अधिक इस बात पर फोकस कर रही है कि उसे किस बूथ पर कितने वोट मिले हैं। राज्यों के प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट 7 जून तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपनी है। बूथ लेवल के नतीजे सामने आने के बाद पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के साथ वहां नया संगठन और नेतृत्व तैयार करेगी।

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से प्रभारियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित राज्यों में बैठक कर नेताओं की अपेक्षा कार्यकर्ताओं से हार के कारणों पर चर्चा करें। प्रभारियों से फिलहाल कोई रिपोर्ट तो नहीं मांगी गई है लेकिन उन्हें उन कारणों का पता लगाना होगा जिससे आने वाले समय में नतीजों को बदला जा सके। 

पूरे देश में कांग्रेस उम्मीदवारों के हार का अंतर बड़ा है। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी बूथ लेवल पर उसे मिले वोट की पड़ताल करना चाहती है। पार्टी के वरिष्ठ प्रभारी का कहना है कि बूथ पर मिले वोट से हमें अपनी ताकत और समर्थकों का अंदाजा है।

साथ ही उन बूथ का भी पता चलेगा जहां पार्टी कमजोर है और उसे मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। इस प्रक्रिया से बूथ लेवल की कमेटियों की सक्रियता का भी पता चल सकेगा। बूथ पर नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा बनाने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed