फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress foundation day live updates, organise samvidhan bachao bharat bachao rally in all states

कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल बोले- निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं

Sat, 28 Dec 2019 09:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
congress foundation day live updates, organise samvidhan bachao bharat bachao rally in all states
तिरंगे को सलामी देतीं सोनिया गांधी - फोटो : ani

कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' आज
पार्टी नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' का आयोजन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में भारत बचाओ रैली को मिली सफलता के बाद विभिन्न राज्यों में ऐसे मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। इस मार्च के दौरान कांग्रेस सीएए और छात्रों पर कथित तौर पर की गई पुलिस की कार्रवाई सहित आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी। 

राहुल बोले- कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।
 

स्थापना दिवस पर यूपी में होंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपस्थित रहेंगी। स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। ये आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में होगा। इसके बाद वो सलाहकारों से मुलाकात करके पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगी। सीएए के खिलाफ यूपी में बीते दिनों हिंसा में बहुत सारे लोगों की मौत हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका पीड़ितों के परिवारवालों से मिल सकती हैं। 

गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुवाहाटी में होंगे। वह यहां पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक शनिवार को पार्टी की ओर से देश भर में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेता संबंधित राज्यों की भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि जब जब भारत के संविधान को चुनौती दी जाएगी और देश को प्रगति के पथ से उतारने का प्रयास होगा तब तब कांग्रेस पुरजोर ढंग से आवाज उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed