{"_id":"5e071f938ebc3e87db426751","slug":"congress-foundation-day-live-rahul-gandhi-alleges-bjp-government-of-spreading-hate-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में गरजे राहुल- असम को नागपुर और आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी में गरजे राहुल- असम को नागपुर और आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे
Sat, 28 Dec 2019 04:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 28 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
आज कांग्रेस अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अब गुवाहाटी में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'जहां भी भाजपा जाती है, वह नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन हो रहा है। आपको क्यों उन्हें क्यों मारना और हत्या करनी पड़ी रही है? भाजपा लोगों की आवाज को नहीं सुनना चाहती।'
विज्ञापन
#WATCH Rahul Gandhi in Guwahati: Hum BJP aur RSS ko Assam ki history, bhasha ,sanskriti par akraman nahi karne denge. Assam ko Nagpur nahi chalayega, Assam ko RSS ke chaddi wale nahi chalayenge. Assam ko Assam ki janta chalayegi. pic.twitter.com/hzg4qaPRPv
— ANI (@ANI) December 28, 2019
उन्होंने कहा, 'हम भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।'