फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress formed election committees for Uttarakhand Punjab Navjot Sidhu ahead of Lok Sabha Election 2024

LS Polls: कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड के लिए किया चुनाव समितियों का गठन, नवजोत सिद्धू को भी मिली जगह

Wed, 24 Jan 2024 01:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 24 Jan 2024 01:02 AM IST
सार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा की अध्यक्षता में गठित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, राजेंद्र भंडारी, हरक सिंह रावत, मनीष खंडूरी और अन्य नेता शामिल हैं। 

विज्ञापन
Congress formed election committees for Uttarakhand Punjab Navjot Sidhu ahead of Lok Sabha Election 2024
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब और उत्तराखंड के लिए प्रदेश चुनाव समितियां के गठन का एलान किया। पंजाब के लिए गठित समितियों में 27 स्थायी सदस्य और चार विशेष पदेन सदस्य इस समिति में होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन समितियां के गठन को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वेडिंग की अगुवाई में प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनीष तिवारी, राणा गुरजीत सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू, कुलजीत सिंह नागरा, प्रगट सिंह, ओम प्रकाश सोनी, रजिया सुल्तान, अरुण चौधरी, अमित विज और राजकुमार विर्क होंगे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, पार्टी के प्रमुख संगठनों के प्रमुख और महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष को भी इस समिति में विशेष पदेन सदस्य के तौर पर सम्मलित किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समितियों में शामिल प्रमुख नाम
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा की अध्यक्षता में गठित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, हरक सिंह रावत और मनीष खंडूरी को शामिल किया गया है। इस तरह से इस समिति में 28 सदस्य और चार पदेन सदस्य होंगे। पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस समिति को तुरंत कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed