फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress feared of losing one more legislator after frantic search found him in swimming pool

...जब घंटों तलाशी के बाद स्वीमिंग पूल में मिले कांग्रेस विधायक

Sat, 19 May 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 19 May 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Congress feared of losing one more legislator after frantic search found him in swimming pool

कर्नाटक की सियासी जंग का किंग कौन बनेगा इसका फैसला शनिवार को 4 बजे हो जाएगा। 104 सीटें जीतने वाली भाजपा को आज सदन में अपना बहुमत साबित करना है। उसके पास 8 विधायकों की कमी है। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस अपने नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा के पक्ष में जाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें किसी भी तरह की डील से दूर रखने के लिए हैदराबाद के लग्जरी होटल में ठहराया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को डर है कि भाजपा उनके विधायकों को बीएस येदियुरप्पा के पक्ष में वोट डालने के लिए डराने के साथ ही घूस देने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने हैदराबाद को सुरक्षित स्थान मानते हुए सभी को एक होटल ले गए थे। पार्टी किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसी वजह से उसने अपने विधायकों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए हैं ताकि कोई उनसे संपर्क ना कर सके।
विज्ञापन


मगर कांग्रेस पार्टी के लिए उस समय डर का माहौल पैदा हो गया जब एक विधायक के अचानक गायब होने की सूचना मिली। जिसके बाद हैदराबाद के बंजारा हिल्स होटल में गायब हुए विधायक को तलाशने की कोशिश की गई। कांग्रेस के एक नेता ने बताया, 'हमने उसे हर जगह ढूंढा बार से लेकर रेस्टोरेंट तक और यहां तक कि वाशरुम में भी लेकिन वह कहीं नहीं मिला।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ने आगे बताया, इसके बाद बाउंसर को साथ ले जाकर देखा गया कि कहीं वह होटल छोड़कर तो नहीं चला गया है। यह खोजी अभियान तब खत्म हुआ जब उसे स्विमिंग पूल में देखा गया। वहां वह चिल कर रहा था ताकि खुद को फिर रातभर की यात्रा के लिए तैयार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed