फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress demands to public shooting details of PM Narendra Modi of Man vs Wild Show

कांग्रेस ने की 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के 'मोदी एपिसोड' का शूटिंग कार्यक्रम सार्वजनिक करने की मांग

Mon, 29 Jul 2019 09:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Jul 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Congress demands to public shooting details of PM Narendra Modi of Man vs Wild Show
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले डिस्कवरी के मशहूर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का टीजर सामने के बाद कांग्रेस ने शूटिंग के पूरे ब्योरे को सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार को संसद भवन परिसर में कहा, 'पुलवामा हमले के दिन (14 फरवरी) को हमने इस मुद्दे पर कहा था कि हमले के समय प्रधानमंत्री मोदी शूटिंग में व्यस्त थे।' 

विज्ञापन


तिवारी ने कहा, 'शूटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शाम 5.30 बजे उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित किया था, लेकिन उसमें उन्होंने न तो पुलवामा हमले की निंदा की थी और न ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।' तिवारी ने कहा कि डिस्कवरी चैनल को बताना चाहिए कि उस दिन शूटिंग कितने बजे तक चली थी, ताकि पीएम की उस दिन की दिनचर्या का पता चल सके।

विज्ञापन

180 से अधिक देशों में होगा इस खास एपिसोड का प्रसारण

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के मशहूर कार्यक्रम 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एक एपिसोड में नजर आएंगे। वह शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे। इस खास एपिसोड को 12 अगस्त को 180 से अधिक देशों में डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्कवरी चैनल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में हलके-फुलके अंदाज में वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। इस खास एपिसोड के टीजर को बेयर ग्रिल्स ने सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया। 45 सेकेंड के इस टीजर में प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स जंगल में घूमते और रबर की नौका पर बैठे दिखाए देते हैं। 



इस खास एपिसोड के लेकर प्रधानमंत्री खासा उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, 'कई सालों तक प्रकृति के बीच, पहाड़ों और जंगलों में रहा हूं। उन दिनों का मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव है। इसलिए जब मुझसे राजनीति से परे जीवन पर आधारित इस खास एपिसोड में हिस्सा लेने के लिए पूछा गया और वह भी प्रकृति के बीच तो मैं इसमें भाग लेने को बहुत इच्छुक था।’

ओबामा समेत कई हस्तियां बन चुकी हैं इस शो का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कई हस्तियां इस मशहूर शो का हिस्सा बन चुकी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस शो में नजर आ चुके हैं। ओबाना इस शो के दूसरे सीजन के 15वें विशेष एपिसोड में नजर आए थे। हॉलीवुड अभिनेता जैक एफ्रॉन, अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर जैसी हस्तियां भी इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed