{"_id":"5f497bd18ebc3e4ad50e514b","slug":"congress-demands-to-investigation-of-bjps-connection-with-bollywood-and-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बॉलीवुड व ड्रग कनेक्शन की हो जांच : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के बॉलीवुड व ड्रग कनेक्शन की हो जांच : कांग्रेस
Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बाद चर्चा में आए संदीप सिंह को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने शुक्रवार को कहा, संदीप सिंह के भाजपा नेताओं से गहरे संबंध हैं। संदीप ने पीएम मोदी की बायोपिक का निर्माण किया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म के पोस्टर जारी किए थे।
विज्ञापन
सावंत ने कहा, जब बॉलीवुड में इतने जानेमाने निर्माता हैं तो को संदीप सिंह को ही यह फिल्म बनाने के लिए क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि भाजपा, बालीवुड, संदीप सिंह व ड्रग्स के क्या कनेक्शन हैं, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री इसकी जांच कराए। पीएम मोदी से जुड़े लोग ही विवादों में क्यों आते हैं। इसके पहले मोदी को 10 लाख का सूट भेंट करने वाला व्यक्ति गुजरात में वेंटिलेटर घोटाले में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
भाजपा ने साझा किया संदीप और स्मिता ठाकरे का लिंक
वहीं, भाजपा की ओर से सावंत के हमले का जवाब दिया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने 2015 के एक लेख का लिंक साझा किया जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पुत्र-वधु स्मिता ठाकरे भी दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे पर संदीप सिंह के साथ मिलकर एक फिल्म के निर्माण की योजना बना रही थीं। उपाध्ये ने कहा, पहले अपना काम कीजिए। क्या आप इसमें भी कोई संपर्क पाएंगे।
विज्ञापन