{"_id":"59e652974f1c1bb6678b652b","slug":"congress-demands-commission-to-probe-jay-shah-s-business-deals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय शाह के बिजनेस सौदों की जांच के लिए गठित हो आयोग : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जय शाह के बिजनेस सौदों की जांच के लिए गठित हो आयोग : कांग्रेस
एजेंसी, बेंगलुरु
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:33 AM IST
विज्ञापन
jay shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के स्वामित्व वाली कंपनी के बिजनेस सौदों की स्वतंत्र एवं विश्वसनीय जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठतम जजों का आयोग गठित करने की मांग की है।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के जजों की निगरानी में एक समयबद्ध जांच की मांग करते हैं।
कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां एक न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ की उस रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद अमित शाह के बेटे जय की कंपनी का टर्नओवर कई गुना बढ़ गया।
सुरजेवाला ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी हिसाब देने का समय है। उन्होंने कहा, ‘क्या पीएम मित्रता और राजनीतिक दल का पक्ष लेंगे अथवा सच, जवाबदेही और नैतिकता के साथ खड़े रहेंगे? पूरा देश देख रहा है।’