फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress declares candidates for Legislative Council Election Jagdish Shettar name included news and updates

Karnataka: विधान परिषद के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, भाजपा छोड़कर आए शेट्टार भी प्रत्याशी

Mon, 19 Jun 2023 05:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 19 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

जहां शेट्टार का कार्यकाल सबसे लंबा 14 जून 2028 तक का होगा, तो वहीं कमकनूर का कार्यकाल 30 जून 2026 तक और बोसराजू का कार्यकाल 17 जून 2024 तक का होगा। 

विज्ञापन
Congress declares candidates for Legislative Council Election Jagdish Shettar name included news and updates
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद उत्साहित कांग्रेस ने सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इसमें भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दो अन्य उम्मीदवारों में टिप्पन्नप्पा कमकनूर और एनएस बोसराजू का भी नाम है। 
विज्ञापन


जहां शेट्टार का कार्यकाल सबसे लंबा 14 जून 2028 तक का होगा, तो वहीं कमकनूर का कार्यकाल 30 जून 2026 तक और बोसराजू का कार्यकाल 17 जून 2024 तक का होगा। 

विज्ञापन


जगदीश शेट्टार की उम्मीदवारी अहम क्यों?
गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा के बाद शेट्टार लिंगायत समुदाय के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। कर्नाटक में लिंगायत वोटर्स की आबादी 17 फीसदी है। ऐसे में कांग्रेस अब तक भाजपा के मजबूत वोटर बन कर रहे लिंगायत समुदाय को पूरी तरह अपनी ओर खींचना चाहती है। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भी लिंगायत वोटरों का एक बड़ा तबका शेट्टार की वजह से ही कांग्रेस की ओर मुड़ गया था। हालांकि, शेट्टार को खुद हार मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed