फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress counter-attack on PM Modi speech in Rajya Sabha said- PM's statement is complete lie and half truth

Congress: 'झूठ की नदी बहाई और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया', पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस का पलटवार

Thu, 06 Feb 2025 08:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को भटकाने, तोड़-मरोड़कर पेश करने और बदनाम करने की क्षमता वाकई चौंका देने वाली है। उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में उनका 90 मिनट का भाषण झूठ और आधा सच से भरा हुआ था।

विज्ञापन
Congress counter-attack on PM Modi speech in Rajya Sabha said- PM's statement is complete lie and half truth
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में झूठ की नदी बहाई और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया। कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने देश के असल मुद्दे पर बात नहीं की। उनका भाषण झूठ और आधा सच से भरा हुआ था। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता परिवार पहले" रही है, और उसकी नीतियां इसी आधार पर केंद्रित रही हैं।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने किया पलटवार
पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को भटकाने, तोड़-मरोड़कर पेश करने और बदनाम करने की क्षमता वाकई चौंका देने वाली है। आज राज्यसभा में उनका 90 मिनट का भाषण झूठ और आधा सच से भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि बतौर एक प्रधानमंत्री इस प्रकार का बयान उपयुक्त नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने सदन में पेश किया नया इतिहास- रमेश
इससे पहले प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा कि मोदी ने अपने भाषण के दौरान झूठ की नदी बहाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास केवल दो हथियार हैं, एक 'प्रधानमंत्री कांग्रेस बदनाम योजना' और 'पीएम इतिहास तोड़-मरोड़ योजना'। रमेश ने कहा कि उन्होंने नेहरू और कांग्रेस पर निशाना साधा और सदन के सामने नया इतिहास पेश किया। यह सब एक झूठ था। 

असल मुद्दे पर पीएम ने नहीं की बात-रमेश
कांग्रेस नेता यह भी कहा कि मोदी ने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, और देश की बिगड़ती विदेश नीति जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं की, बल्कि केवल कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मोदी ने कुछ सही कहा होता तो उस पर बहस की जा सकती थी, लेकिन जब उन्होंने सिर्फ झूठ बोला, तो उस पर कोई क्या कह सकता है? साथ ही रमेश ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करते हैं, लेकिन जो व्यक्ति गलती से भी सच नहीं बोल सकता, उसका हम कैसे सम्मान कर सकते हैं?


एक नजर पीएम मोदी के भाषण पर
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के खिलाफ है और 1975-77 के आपातकाल के साथ-साथ पिछली कांग्रेस सरकारों के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दमन की घटनाओं को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है और वह देश के मध्यम वर्ग और नव-मध्यम वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा राष्ट्र पहले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed