राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिर में पांच राज्यों ( मध्य प्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले शनिवार को कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी। साथ ही चुनाव के मद्देनजर पार्टी कई अहम फैसले ले सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस कोर कमेटी की इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में तेलंगाना विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा पारित होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अनुसार, शुरुआती सहमति के बाद अब राज्य में सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। जल्द ही गठबंधन की औपचारिक घोषणा हो सकती है।
Delhi: Congress core committee meeting to be held tomorrow at Rahul Gandhi's residence pic.twitter.com/VL4isBvyUE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 14, 2018
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार (13 सितंबर) को पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में तेलंगाना के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और नौ राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की जो विभिन्न राज्यों में सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे।
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी, सचिवों की नियुक्ति और कुछ अन्य नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की।
तेलंगाना के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी में ज्योतिमणि सन्नामलाई और शर्मिष्ठा मुखर्जी भी बतौर सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के लिए सचिवों की नियुक्ति की गई है।
पूर्व सांसद नाना पटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान, केरल, गोवा और छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अनुसंधान विभाग के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गईं हैं।