फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress constitutes publicity community, appoints war room functionaries for Lok Sabha polls

Congress: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस; प्रचार समिति की गठित, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sat, 06 Jan 2024 08:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 06 Jan 2024 08:54 PM IST
सार

प्रचार समिति के संयोजक अजय माकन बनाए गए हैं। वहीं पार्टी महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इसके सदस्य होंगे।

विज्ञापन
Congress constitutes publicity community, appoints war room functionaries for Lok Sabha polls
कांग्रेस झंडा

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने जोर-आजमाईश शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को धार देने में लगी है। अपनी चुनावी तैयारियों को केज करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को प्रचार समिति का गठन किया है। साथ ही आम चुनावों के लिए वॉर रूप पदाधिकारी भी नियुक्त किए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी ने इस बाबत बयान भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि प्रचार समिति के संयोजक अजय माकन बनाए गए हैं। वहीं पार्टी महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इसके सदस्य होंगे। इसके साथ ही एआईसीसी प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल, मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा और सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत भी इस समिति में शामिल हैं। 
विज्ञापन


पार्टी ने चुनावी वॉर रूम के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बयान में बताया गया है कि कम्युनिकेश वॉर रूम का प्रमुख वैभव वालिया को बनाया गया है, वहीं संगठनात्मक वॉर रूम की जिम्मेदारी शशिकांत सेंथिल एस संभालेंगे। बयान के मुताबिक, वरुण संतोष, गोकुल बुटेल, नवीन शर्मा और कैप्टन अरविंद कुमार संगठनात्मक वॉर रूम में उपाध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed