{"_id":"5e4d3a2b8ebc3ef28257577c","slug":"congress-condemns-us-president-donald-trump-s-statement-about-not-behaving-well-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ट्रंप के भारत के अच्छा बर्ताव नहीं करने वाले बयान को निंदनीय करार दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने ट्रंप के भारत के अच्छा बर्ताव नहीं करने वाले बयान को निंदनीय करार दिया
Wed, 19 Feb 2020 07:23 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 07:23 PM IST
सार
कांग्रेस ने ‘भारत के अच्छा बर्ताव नहीं करने’ संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि ट्रंप ने भारत के स्वाभिमान का अपमान किया है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह उम्मीद भी जताई कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर अपना पक्ष अमेरिका के समक्ष मजबूती से रखा होगा।
विज्ञापन
मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि ट्रंप का यह वीडियो आज सुबह मैंने देखा। भारत की परंपरा अतिथियों के सम्मान की है, लेकिन अतिथियों को भारत का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। ट्रंप ने जो टिप्पणी की है वो भारत के स्वाभिमान का अपमान है। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि सरकार ने इस मामले पर अमेरिका के समक्ष अपना पक्ष रखा होगा।
विज्ञापन
दरअसल, भारत के दौरे से कुछ दिन पहले ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को लेकर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भारत हमारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करता हूं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बताया कि हवाईअड्डे और कार्यक्रम के आयोजन स्थल के बीच 70 लाख लोग होंगे। और यह स्टेडियम, मैं जानता हूं कि अभी निर्माणाधीन है, लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। यह काफी उत्साहजनक होने वाला है, मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी पसंद करेंगे।
विज्ञापन
ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आने वाले हैं। बतौर राष्ट्रपति यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी।