जनादेश की चोरी के आरोप पर बोले जेटली- कांग्रेस को शिकायत करने की आदत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में बीजेपी के सरकार बनाने पर कांग्रेस के जनादेश की चोरी के आरोप पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि कांग्रेस को शिकायत करने की आदत ज्यादा है। कांग्रेस ने भाजपा पर जनादेश चुराने का आरोप लगाया और सुप्रीम कोर्ट में भी बेवजह याचिका दायर की, जिसका परिणाम सबके सामने है।
जेटली ने लिखा कि गोवा की राज्यपाल के पास एक ही दावा पहुंचा था, जिसमें 40 में से 21 विधायकों ने परिकर जी को अपना नेता चुना। कांग्रेस के 17 विधायक होते हुए भी उन्होंने कोई दावा ही पेश नहीं किया था। वित्त मंत्री ने आगे लिखा, 'गोवा में स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था, इसलिए भाजपा ने सभी दलों से बात करके चुनाव बाद गठबंधन किया है।'
Congress complains a bit too much. It accused BJP of ‘stealing’ mandate in Goa. It unsuccessfully petitioned before SC: Arun Jaitley
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
Goa produced an inconclusive verdict. There was a hung assembly,obviously post-poll alliances will be formed:Arun Jaitley on FB (file pic) pic.twitter.com/yasVzIYNoR
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
Governor in Goa had only one claim of 21 MLAs out of 40 with Parrikar ji as leader. 17 MLAs of Congress did not even make a claim:A Jaitley
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के वकील से पूछे ये सात सवाल
सुप्रीम कोर्ट के सवाल और कांग्रेस का जवाब
1.सुप्रीम कोर्ट : कांग्रेस से पूछा कि क्या आपने अपने विधायकों की लिस्ट गवर्नर को सौंपी थी? आपके नंबर कहां हैं?
कांग्रेस : बीजेपी को कम सीट मिलने के बाद भी सरकार बनाने के लिए कहना संविधान के नियमों के खिलाफ है।
2. सुप्रीम कोर्ट : अगर आपके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या थी तो आपने हलफनामा पेश क्यों नहीं किया ?
कांग्रेस : कांग्रेस बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को इस मामले में सबसे बड़ी पार्टी से चर्चा करनी चाहिए थी।
3. सुप्रीम कोर्ट : आपके पास विधायकों की संख्या अधिक है, तो आपने राज्यपाल के पास इसकी सूची क्यों नहीं दी और न ही याचिका में इस बात का जिक्र किया?
कांग्रेस : राज्यपाल को कांग्रेस विधायक दल के नेता को फोन पर 'संख्या' के बारे में बात करनी चाहिए थी
'उस वक्त आप कहां थे जब मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा किया'
कांग्रेस : बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या है तो आज ही सदन में शक्ति परीक्षण करा लें।
5. सुप्रीम कोर्ट : आपके पास बहुमत था तो राज्यपाल आवास पर धरना देते।
कांग्रेस : गवर्नर ने सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार गठन पर पार्टी की राय नहीं ली।
6.सुप्रीम कोर्ट : अगर आप पहले गवर्नर के पास अपने विधायकों के साथ जाते और फिर यहां आते तो हमारे लिए फैसला लेना आसान होता।
कांग्रेस : राज्यपाल का ये फैसला अवैध है।
7. सुप्रीम कोर्ट : शपथ ग्रहण पर क्यों रोक लगाएं ?
कांग्रेस : बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है।