फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress clarifies on the Viral video of Kharge waiting outside during Priyanka Gandhi's nomination

BJP Vs Congress: क्या सच में प्रियंका के नामांकन के वक्त बाहर इंतजार कर रहे थे खरगे? कांग्रेस ने पेश की सफाई

Fri, 25 Oct 2024 08:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 08:04 PM IST
सार

BJP Vs Congress: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाहर खड़े होकर इंतजार करने का वीडियो वायरल होने पर अब कांग्रेस ने सफाई दी है।

विज्ञापन
Congress clarifies on the Viral video of Kharge waiting outside during Priyanka Gandhi's nomination
खरगे के वायरल वीडियो पर कांग्रेस की सफाई - फोटो : ANI / X / @BJP4India

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन के दौरान बाहर इंतजार करने का वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा की तरफ से हमला किए जाने के मामले में कांग्रेस ने अब सफाई पेश की है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वास्तव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि राहुल और सोनिया गांधी ने दरवाजे बंद होने के कारण कुछ देर बाहर इंतजार किया, जबकि खरगे पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने और खरगे को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो
बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को टिप्पणी की थी कि उन्होंने ऐसी घटनाओं को कई बार सार्वजनिक रूप से देखा है। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे की बड़े नेता के रूप में प्रशंसा की और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाजपा की तरफ से उनके प्रति सम्मान पर जोर दिया। पूर्व सीएम आगे ने कहा, हम उनका सम्मान करते हैं। भले ही वह कांग्रेस में हैं, लेकिन वह हमारे नेता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का कांग्रेस नेताओं पर हमला
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कांग्रेस की तरफ से खरगे के साथ कथित व्यवहार को भयावह बताते हुए असहमति जताई और सुझाव दिया कि यह एक वरिष्ठ दलित नेता के प्रति तिरस्कार प्रदर्शित करता है। जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ताओं के भीतर अस्पृश्यता की प्रथाओं का आरोप लगाते हुए कहा, (कांग्रेस) के अंदर दलितों का अपमान किया जाता है। पार्टी के भीतर दलितों के साथ तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जाता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed