फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress cites RTI reply to allege modi government waived thousands of crore of bank loan defaulters

कांग्रेस का दावा, मोदी सरकार ने नीरव-चोकसी जैसे 50 घोटालेबाजों का कर्ज माफ किया

Tue, 28 Apr 2020 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Apr 2020 09:35 PM IST
सार

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने बैंक कर्ज नहीं चुकाने वालों के 68,607 करोड़ रुपये माफ किए हैं। कांग्रेस ने यह आरोप एक आरटीआई के आधार पर लगाया है और प्रधानमंत्री से इसका जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Congress cites RTI reply to allege modi government waived thousands of crore of bank loan defaulters
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस का दावा है कि 14 अप्रैल को एक आरटीआई के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के 50 सबसे बड़े बैंक घोटाला करने वाले लोगों का 68,607 करोड़ रुपये माफ करने की बात स्वीकार की है। इस सूची में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसों के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले में केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले संसद में उनके सवाल का जवाब न देकर इसी सच को छिपाया गया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्त मंत्री ने जवाब नहीं दिया।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि अब रिजर्व बैंक ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छिपाया गया।’ गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने कर्ज अदा नहीं करने वाले 50 सबसे बड़े चूककर्ताओं के नाम पूछे थे। इस पर सरकार ने कहा था कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) की वेबसाइट पर सारे नाम दिए जाते हैं और ये नाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

मोदी सरकार की 'जनधन गबन योजना' का पर्दाफाश हुआ : सुरजेवाला

वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बड़े पूंजीपतियों का कर्ज बट्टे खाते में डालने से कोरोना वायरस महामारी के समय नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जनधन गबन’ योजना का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से आरोप लगाया, ‘बैंक लुटेरों की ‘पैसा लूटो-विदेश जाओ-लोन माफ कराओ’ ट्रैवल एजेंसी का पर्दाफाश हो गया है। ‘भगोड़ों का साथ-भगोड़ों का लोन माफ’ भाजपा सरकार का मूलमंत्र बन गया है।’

उन्होंने कहा, ‘16 मार्च, 2020 को संसद में राहुल गांधी ने देश के सबसे बड़े 50 बैंक घोटालेबाजों के नाम मोदी सरकार से पूछे। वित्त मंत्री और सरकार ने षड्यंत्रकारी चुप्पी साधकर ये नाम जगजाहिर नहीं किए।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। रोजी रोटी की मार के चलते देश के करोड़ों मजदूरों को शहरों से गांव लौटना पड़ा है। सीएमआईई के मुताबिक, 14 करोड़ से अधिक लोग रोजगार से हाथ धो बैठे हैं।’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘1.13 करोड़ फौजी जवानों, सैन्य पेंशनभोगियों व सरकारी कर्मचारियों का 37,530 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता मोदी सरकार ने काट लिया है। लघु उद्योग, दुकानदारी और व्यवसाय ठप्प हो गए हैं। पर शर्म की बात है कि इसके बावजूद मोदी सरकार द्वारा बैंक चूककर्ताओं को 68,607 करोड़ रुपये की माफी दी जा रही है। इससे मोदी सरकार की ‘जन-धन-गबन’ योजना का पर्दाफाश हुआ है।’

उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार ने 2014-15 से 2019-20 के दौरान बैंक घोटालेबाजों का 6,66,000 करोड़ रुपये छोड़ दिया। उनके मुताबिक, इसमें भी, 2014-15 से सितंबर, 2019 तक 100 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज लेने वाले बैंक घोटालेबाजों का 5,10,014 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी मौन नहीं रह सकते और उन्हें देश को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed