फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Chief Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi get invitations for Ram Temple consecration ceremony in Ayodhya

Ram Mandir: सोनिया गांधी, खरगे को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मिला निमंत्रण, इन नेताओं को भी भेजा गया न्योता

Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

विज्ञापन
Congress Chief Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi get invitations for Ram Temple consecration ceremony in Ayodhya
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना कम है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन


विभिन्न संप्रदायों के 4,000 संत समारोह में होंगे शामिल
ट्रस्ट का कहना है कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूज्य संतों के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के सम्मान में योगदान देने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। ट्रस्ट के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संत भाग ले सकते हैं। प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या के हर घर को आमंत्रित किया जाएगा। संघ के स्वयंसेवक, विहिप के कार्यकर्ता प्रत्येक घर में संपर्क करके पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र वितरित करेंगे। 500 टोलियां गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे देशभर से चलाएगा 1,000 ट्रेनें 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसे लेकर भारतीय रेलवे रामनगरी के आसपास के रेलवे स्टेशनों को सजाने-संवारने में जुटा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के विभिन्न स्थानों से 1,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। ये ट्रेनें 19 जनवरी से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। ट्रेनों के जरिये देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की चेयरमैन व सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने बुधवार को कैफियत सुपरफास्ट ट्रेन से कटरा व रामघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, जम्मू,पंजाब व हरियाणा सहित कई स्थानों से हजारों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और विकास कार्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।


अलग-अलग भाषाओं में लगेंगे संकेतक
रामनगरी अयोध्या में अभी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों से रोजाना 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राममंदिर के उद्घाटन के बाद यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अयोध्या में पूरे देश से श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगरी में अलग-अलग भाषाओं में संकेतक लगाए जाएंगे। दक्षिण की तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी भाषाओं में भी संकेतक होंगे। प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed