{"_id":"5f831df68ebc3e9b946f4ebf","slug":"congress-central-election-committee-cec-meeting-tomorrow-at-10-janpath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव को लेकर सोमवार को होगी कांग्रेस सीईसी की बैठक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव को लेकर सोमवार को होगी कांग्रेस सीईसी की बैठक
Sun, 11 Oct 2020 08:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Congress Symbol
- फोटो : पीटीआई
बिहार चुनाव को लेकर कल यानी सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। यह बैठक शाम चार बजे 10 जनपथ में होगी। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।