फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress calls for the next INDIA alliance meeting in Delhi

Politics: विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, छह दिसंबर को दिल्ली में जुटेगा 'INDIA'

Sun, 03 Dec 2023 11:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 03 Dec 2023 11:38 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गंठबंधन पार्टियों की बैठक दिल्ली में बुलाई है।

विज्ञापन
Congress calls for the next INDIA alliance meeting in Delhi
india alliance leaders - फोटो : ANI

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में इंडिया गंठबंधन पार्टियों से मुलाकात करेंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने चुनावी नतीजे के दिन ही बैठक की घोषणा की है।
विज्ञापन


हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले ही स्पष्ट किया था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की मीटिंग बुलाई जाएगी। अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं। वहीं तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सत्ता में आते हुए दिख रही है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी बैठक बंगलूरू में और तीसरी बैठक मुंबई में, जबकि खरगे ने चौथी बैठक दिल्ली में बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडिया गठबंधन में ये पार्टियां शामिल 
विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आप, जदयू, राजद, झामुमो, राकांपा (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), सपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा, भाकपा, रालोद, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), वीसीके, आरएसपी, भाकपा-माले (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कमेरावाड़ी) और मणिथनेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed