Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress bjp and Political parties remain behind in giving details expenses to Election Commission

चुनाव आयोग को खर्चे का ब्योरा देने में भाजपा ने की देरी तो कांग्रेस ने अब तक नहीं दी जानकारी 

Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
congress bjp and Political parties remain behind in giving details expenses to Election Commission
बीजेपी, कांग्रेस

सभी राष्ट्रीय-क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को हर साल अपने कुल आय और व्यय की जानकारी चुनाव आयोग को देना आवश्यक है। लेकिन एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि राजनीतिक दल अपने आय-व्यय का ब्योरा आयोग में पेश करने में हमेशा देरी करते हैं। इस वर्ष भी कई दलों ने दी गई समय-सीमा 30 अक्टूबर से कई दिनों की देरी से अपनी जानकारी आयोग को सौंपी है। कांग्रेस ने तो ब्योरा देने की अंतिम तिथि के दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक अपनी आय-व्यय की जानकारी आयोग को नहीं सौंपी है।

विज्ञापन


एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने अपने आय-व्यय की जानकारी चुनाव आयोग को 24 नवंबर यानी 24 दिन देरी से जमा किया। बहुजन समाज पार्टी और सीपीएम ने चुनाव आयोग को अपने आय-व्यय की जानकारी समय से दे दी थी। जबकि सीपीआई ने एक दिन देर यानी 31 अक्टूबर को अपना ब्योरा जमा किया था। 
विज्ञापन


किस पार्टी ने कितना कमाया

कांग्रेस को छोड़ छ: राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को अपने खर्च का ब्योरा पेश किया है। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में भाजपा ने स्वीकार किया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उसे कुल 1027.339  करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। सभी 6 पार्टियों को मिले कुल चंदे का यह 85.70 फीसदी है। पिछले वर्ष की तुलना में उसे इस साल 6.93 करोड़ रुपये कम चंदा मिला है। अपनी कुल आय में से उसने कुल 758.47 करोड़ (आय का 74%)  खर्च किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएम को वित्त वर्ष 2017-18 में 104.847 करोड़ की आय हुई है। सभी पार्टियों को मिले चंदे का यह 8.75 फीसदी है। बहुजन समाज पार्टी को इसी अवधि के दौरान कुल 51.694 करोड़ की आय हुई है। उसने अपनी आय का कुल 14.78 करोड़ खर्च किया है जो उसकी आय का 29 फीसदी है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी कुल आय (8.15 करोड़ रुपये) से (69 लाख रुपये) ज्यादा खर्च किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed