फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks BJP on uproar in Parliament, says - brought fake issue to disrupt the House

Parliament: संसद में हंगामे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सदन को बाधित करने के लिए लेकर आए फर्जी मुद्दा

Mon, 24 Mar 2025 03:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

कर्नाटक में मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में दिए गए आरक्षण पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर संविधान बदलने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा पर सदन को जानबूझकर बाधित करना चाहती है। ताकि अन्य मुद्दों पर चर्चा न हो सके। 

विज्ञापन
Congress attacks BJP on uproar in Parliament, says - brought fake issue to disrupt the House
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। कांग्रेस ने भाजपा पर संसद बाधित करने के लिए फर्जी मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। सोमवार को जब संसद में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ तो दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा संसद को स्थगित करने के लिए पूरी तरह से फर्जी मुद्दा लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आचरण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा न हो। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने मन बना लिया है। वह नहीं चाहती कि सदन चले और हंगामा करने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुस्लिम आरक्षण के मसले पर संसद में रार; नड्डा-रिजिजू ने कांग्रेस से मांगी सफाई, खरगे ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा- मेरे बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि निराश भाजपा, उसका राज्य और केंद्रीय नेतृत्व और उसके केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मेरे बयानों को गलत तरीके से पेश करके कांग्रेस पार्टी और मुझे बदनाम करने के लिए बेशर्मी और सरासर झूठ का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके झूठ बोलने वाले मंत्रियों को पता होना चाहिए कि जब विधेयक पर चर्चा हुई तो मैं विधानसभा में मौजूद नहीं था। मैंने कभी नहीं कहा कि धर्म आधारित आरक्षण देने के लिए संविधान में किसी भी तरह का संशोधन किया जाएगा। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और कांग्रेस ने संविधान बनाया और भाजपा ने इसका विरोध किया।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली संसद में भी भाजपा संविधान बदलना चाहती थी और गरीबों तथा वंचितों के अधिकारों को नकारने के लिए 400 सीटें मांग रही थी। अपने पापों को छिपाने के लिए वे अब कांग्रेस और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। कर्नाटक में आरक्षण पिछड़ेपन के मानदंडों के आधार पर दिया जाता है।


ये भी पढ़ें: 'समय आने पर बदला जा सकता है संविधान'; शिवकुमार के बयान पर कर्नाटक से दिल्ली तक बवाल, जुबानी जंग तेज

शिवकुमार ने कहा, "कांग्रेस की पांच गारंटियों से भाजपा नाराज है, जिसके तहत गरीबों और वंचितों को 52,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। यह गारंटियों को किसी तरह खत्म करने की नापाक साजिश है, जो कभी बंद नहीं होगी और मेरी लाश पर भी हो सकती है। मैं गारंटियों की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रखूंगा और भाजपा की ये साजिशें निर्णायक रूप से विफल होंगी।

किरेन रिजिजू बोले: संविधान बदलने की टिप्पणी स्वीकार नहीं
इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो सांविधानिक पद पर हैं, ने कहा है कि पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देगी। हम इस बयान को हल्के में नहीं ले सकते। यह बयान किसी आम पार्टी नेता की ओर से नहीं बल्कि सांविधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति की ओर से आया है। यह बेहद गंभीर है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed