फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asks LS election loosers to make sure we will win two assembly seats each

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने लोकसभा हारने वालों को सौंपा विधानसभा जिताने का जिम्मा

Sat, 17 Dec 2016 02:49 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
Congress asks LS election loosers to make sure we will win two assembly seats each
congress

कांग्रेस ने यूपी में लोकसभा चुनाव हारने वाले नेताओं को उनके क्षेत्र की दो-दो विधानसभा सीटें जिताने का जिम्मा सौंपा है। प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार देर शाम यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में संसदीय चुनाव लड़ने वाले 24 उम्मीदवार भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में 50000 से अधिक वोट पाए थे।

विज्ञापन


बैठक में यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। कांग्रेस फिलहाल अपने मतदाताओं को जानने के लिए उन इलाकों की पहचान कर रही है, जहां उसे लगता है कि संसदीय चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उसके उम्मीदवारों को 50000 से अधिक वोट मिले। ऐसे में संसदीय क्षेत्र के अंदर आने वाली विधानसभाएं, जहां अधिक वोट मिला है, उनको अधिक फोकस किया जाएगा। बैठक में मौजूद नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम दो विधानसभाओं में जाकर काम शुरू कर दें।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के चुनाव के लिए नोटबंदी को मुख्य मुद्दा मान लिया है। बैठक में आए नेताओं से कहा गया कि नोटबंदी की सच्चाई और कथित घोटाले की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। नेताओं से कहा गया है कि नोटबंदी से आम लोगों और किसानों को हुई परेशानी को जनता तक पहुंचाएं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गोवा चले जाने के कारण बैठक में प्रियंका मौजूद थीं। हालांकि पिछली कई बैठकें प्रियंका ने ही ली हैं। बैठक में कुछ नेताओं ने राज्य में गठबंधन की राजनीति से दूर रहने की बात भी कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed