{"_id":"5d859eef8ebc3e939f406f79","slug":"congress-appoints-supriya-shrinate-as-spokesperson-of-all-india-congress-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत को बनाया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत को बनाया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता
Sat, 21 Sep 2019 09:34 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सुप्रिया एक एक अंग्रेजी टीवी चैनल में वरिष्ठ संपादक के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से टिकट दिया था। उनके पिता स्व. हर्षवर्धन सिंह भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
Congress appoints Supriya Shrinate as spokesperson of All India Congress Committee. pic.twitter.com/52TY7UVt8Z
— ANI (@ANI) September 21, 2019विज्ञापन
सुप्रिया सिंह श्रीनेत का जन्म फरवरी 1977 में हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट लखनऊ से हुई है। उन्होंने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद उन्होंने एक टीवी चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। पिछले 10 साल से एक टीवी चैनल में वह कार्यकारी संपादक का पदभार संभाल रही थीं।
विज्ञापन
सुप्रिया के पति धीरेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन से ही वह प्रतिभाशाली रही हैं। वह लॉरेटो कॉन्वेंट की हेड गर्ल भी रह चुकी हैं। श्रीनेत स्वामी विवेकानंद व भगत सिंह को अपना आदर्श मानती हैं और अपने पिता की तरह संघर्षशील हैं। पिता के संघर्षों को महराजगंज में जिंदा रखने के लिए वह राजनीति में आई थीं।
सुप्रिया सिंह श्रीनेत के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो पिता की मजबूत राजनैतिक विरासत है। उनके पिता हर्षवर्धन वर्ष 1889 और वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वर्ष 1885 से 89 तक फरेंदा से विधायक भी रहे। चार अक्तूबर 2016 को उनका निधन हो गया। दो अगस्त 2015 को सुप्रिया के भाई राज्यवर्धन सिंह का भी निधन हो गया। 14 मई 2014 को मां विष्णु सिंह का निधन हो चुका है