{"_id":"5eb839a78ebc3e904359ebb3","slug":"congress-appeals-to-the-center-said-government-should-help-migrant-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की केंद्र से अपील, कहा- प्रवासी मजदूरों की मदद करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की केंद्र से अपील, कहा- प्रवासी मजदूरों की मदद करे सरकार
Sun, 10 May 2020 10:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 10 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस संकट के दौरान लागू लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए कहा है कि प्रवासियों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह इस दौर की सबसे बड़ी मानव त्रासदी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की दयनीय हालत को देखते हुए केंद्र सरकार को उन्हें बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के पास घर पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के करीब 50 दिनों में हम नंगे पांव और भूखे पेट अपने घरों की ओर पैदल चलते लोगों की तस्वीरें देख रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और ट्रक पर सवार लोगों की तस्वीरें बहुत चिंतित करने वाली है। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुई घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि घर लौटने के दौरान पटरियों पर मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रवासी मजदूरों की मौत का दृश्य निराशा जनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘देश में प्रवासी मजदूरों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह शायद मौजूदा दौर की सबसे बड़ी मानव त्रासदी है।’’