फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announces candidates for Biennial Bye-Elections to Rajya Sabha

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

Thu, 04 Jun 2026 10:14 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 10:14 PM IST
सार

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, जिसमें पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग और राहुल गांधी की 'कोर टीम' पर सबसे बड़ा भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा की लंबे समय बाद 'तपस्या' पूरी हुई है और उन्हें कर्नाटक से टिकट मिला है। जानिए, किसे कहां से मिला टिकट...

विज्ञापन
Congress announces candidates for Biennial Bye-Elections to Rajya Sabha
कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


किसे कहां से मिला टिकट? 
 
राज्य उम्मीदवार का नाम  पृष्ठभूमि
कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे।
कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं।
कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे।
मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं।
तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी।
झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा।
राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता।
 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार, राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में मजबूत स्थिति
कर्नाटक की चार खाली सीटों में से कांग्रेस अपने संख्या बल के आधार पर तीन सीटें आसानी से जीत सकती है। इसी वजह से पार्टी ने अपने सबसे बड़े चेहरे मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को यहां से सुरक्षित सीट पर उतारा है। सूची में मीनाक्षी नटराजन (मध्य प्रदेश) और प्रवीण चक्रवर्ती (तमिलनाडु) के नामों से साफ है कि टिकट बंटवारे में राहुल गांधी की पसंद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

पवन खेड़ा की 'तपस्या' पूरी
लंबे समय से पार्टी का मीडिया चेहरा रहे पवन खेड़ा को आखिरकार संसद भेजने का फैसला किया गया है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार पर लगाए आरोपों के बाद वे कानूनी विवादों में भी घिरे रहे, लेकिन पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। शुक्रवार को बंगलूरू में जब मल्लिकार्जुन खरगे अपना पर्चा दाखिल करेंगे, तब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खुद वहां मौजूद रहेंगे, जो इस नामांकन को एक बड़ा राजनीतिक संदेश बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed