फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress and BJP COUNTERMOVE, Ayodhya mandir and patel statue raised controversy

कांग्रेस-भाजपा का वार-पलटवार, अयोध्या मंदिर और प्रतिमा पर बढ़ा विवाद 

Mon, 05 Nov 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP COUNTERMOVE, Ayodhya mandir and patel statue raised controversy
- फोटो : social media

वार, सरकार के नए वादे मंदिर और प्रतिमा : चिदंबरम- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को केंद्र सरकार पर पांच साल पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विकास के वादों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ।’

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि पांच साल पहले मोदी सरकार ने युवाओं को नौकरी देने, हर नागरिक के बैंक खाते में रुपये जमा कराने का वादा किया, लेकिन अब भव्य मंदिर, प्रतिमा और गुड्डे-गुड़ियां बनाने का वादा किया जा रहा है।’ चिदंबरम के इस बयान को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वादे से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच सालों में सिर्फ वादे किए, कोई उपलब्धि हासिल नहीं की। 
विज्ञापन


पलटवार, सरदार पटेल का मजाक उड़ा रही कांग्रेस : रविशंकर 

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राम मंदिर और सरदार पटेल की मूर्ति का मजाक उड़ा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों में जाते हैं और खुद को शिव भक्त बताते हैं। वहीं, उनकी पार्टी के नेता ऐसे बयान देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि चिदंबरम का यह बयान गैर-जिम्मेदाराना है। हमें गर्व है कि हमने सरदार पटेल की विश्व में सबसे ऊंची मूर्ति का निर्माण किया है। आप सरदार पटेल का अपमान करते हैं। कृपया इसे बंद करें। लोगों की भावनाओं से नहीं खेलें। राहुल गांधी को इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करने पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस हार रही है। यह बयान उसकी हताशा को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed