PAK की सफाई के बाद बोली कांग्रेस- PM का बयान अपमानजनक, माफी मांगें मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के बयान पर पाकिस्तान की सफाई आने के बाद कांग्रेस ने PM से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पर पाकिस्तान से मिलकर गुजरात चुनाव के लिए साजिश करने का जो आरोप लगाया है वह अपमानजनक है, यह सिर्फ दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि बीजेपी की हताशा इस बात का सबूत देती है कि चुनाव में उनकी हार निश्चित है।
पीएम मोदी के भाषण पर PAK की सफाई- चुनावी बहस में हमें मत घसीटो, अपने दम पर जीतो
शर्मा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आए थे, जिसके बीच उनके लिए डिनर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें डिप्लोमेट, आर्मी चीफ आदि भी शामिल हुए थे।
शर्मा बोले कि मोदी का यह सोचना की हम पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश कर रहे हैं, यह निंदनीय है और पीएम को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
दूसरी तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान पर भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पाक के बयान का विरोध किया है।
Ex-Pakistan Foreign Minister was here to attend a wedding, there was a dinner organized for him in which there were former diplomats,former Army chief among other dignitaries.Does PM think they were all conspiring with Pak? Reprehensible.PM must apologize: Anand Sharma,Congress pic.twitter.com/K07MwkwhFE
— ANI (@ANI) December 11, 2017
क्या है मामला?
इसके बाद आज पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है कि भारत अपनी राजनीति में उनको ना घसीटें। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को अपने चुनावी भाषण में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए और फर्जी-झूठी बातों की जगह खुद अपने दम पर जीत हासिल करनी चाहिए। पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों को फैसल ने बेबुनियाद बताया है।