फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan on pm modi statement India should stop dragging us in electoral debate

पाक ने कहा- हमें न घसीटो अपने दम पर चुनाव जीतो, भारत बोला- मत दो सलाह

Mon, 11 Dec 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
pakistan on pm modi statement India should stop dragging us in electoral debate
पीएम मोदी

पीएम मोदी द्वारा चुनावी प्रचार में पाकिस्तान का जिक्र करने के बाद उनके विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है कि भारत अपनी राजनीति में उनको ना घसीटें। जिसपर सरकार की ओर से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्र सुभाष भामरे ने ने जवाब दिया कि 'भाजपा को अपनी ताकत के बारे में पता है इसलिए हमें सलाह देना बंद करे।'

विज्ञापन

 


पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को अपने चुनावी भाषण में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए और फर्जी-झूठी बातों की जगह खुद अपने दम पर जीत हासिल करनी चाहिए। पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों को फैसल ने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने पूछा- पाक सेना के पूर्व DG क्यों चाहते हैं अहमद पटेल बनें गुजरात के सीएम


बता दें कि रविवार को पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान मणिशंकर अय्यर पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके घर पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त की सीक्रेट मीटिंग हुई थी जिसमें मनमोहन सिंह समेत कई सीनियर नेता भी शामिल हुए थे। मोदी ने सवाल उठाया था कि उस गुप्त बैठक की जरूरत क्यों पड़ी थी और पाकिस्तान कांग्रेस नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का पक्ष क्यों ले रहा है?

पालनपुर की जनसभा में मोदी ने कहा था, ‘एक तरफ पाकिस्तानी सेना के पूर्व डीजी गुजरात के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग मणिशंकर अय्यर के आवास पर बैठक कर रहे हैं।' मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed