फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Ahmedabad Convention Updates AICC 84th National Convention April 8 to 9 full schedule hindi news

AICC Convention: गुजरात में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर होगा मंथन

Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
सार

AICC Convention: कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है, जहां पार्टी के नेता राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों और प्रमुख मुद्दों पर मंथन करेंगे। पहले दिन सामाजिक न्याय, शिक्षा, महंगाई, जाति जनगणना, बेरोजगारी और दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
Congress Ahmedabad Convention Updates AICC 84th National Convention April 8 to 9 full schedule hindi news
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर मंथन करेंगे। साथ ही कई कई प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का रुख तय कर भविष्य का रोड मैप तैयार किया जाएगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी अधिवेशन से पहले सोमवार को कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ जैसे नारों के बावजूद पार्टी आज भी मजबूती से खड़ी है और जनता उसकी ओर उम्मीदों से देख रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि गुजरात कांग्रेस को इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे का रास्ता दिखाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले- US पर हमारा प्रभावी टैरिफ सिर्फ 7-8 फीसदी, दुनिया में अफरा-तफरी के लिए चीन जिम्मेदार
विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि समाज का हर वर्ग, चाहे वह मध्यम वर्ग हो, दलित, आदिवासी या अल्पसंख्यक हों, केंद्र और गुजरात में भाजपा शासन के तहत ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पार्टी की विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आठ अप्रैल को सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर होगी। इसके बाद नौ अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबरमती आश्रम और कोचरब आश्रम के बीच साबरमती नदी के तट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्य समिति के सदस्यों, सांसदों, और अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत लगभग 1,725 निर्वाचित एवं चयनित एआईसीसी सदस्य भाग लेंगे। पार्टी ने कहा कि अहमदाबाद अधिवेशन का विषय ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ होगा।

ये भी पढ़ें: Defamation Case: पुणे की कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका स्वीकार, सुनवाई को 'समन ट्रायल' में बदलने की थी मांग
 
पहले दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कांग्रेस अधिवेशन के पहले दिन सामाजिक न्याय, शिक्षा, बढ़ती महंगाई, जाति जनगणना और देश की आर्थिक स्थिति पर चिंतन किया जाएगा। इसके अलावा देशभर में व्याप्त युवाओं में रोष, बेरोजगारी व दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर पार्टी अलग-अलग प्रस्ताव भी लेकर आ सकती है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed