{"_id":"591af1744f1c1bcc3bf23a53","slug":"congress-agrees-with-nitish-kumar-on-second-term-for-president-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो प्रणब मुखर्जी को दोबारा राष्ट्रपति बनाने के लिए नीतीश के साथ आ सकती है कांग्रेस!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
...तो प्रणब मुखर्जी को दोबारा राष्ट्रपति बनाने के लिए नीतीश के साथ आ सकती है कांग्रेस!
Updated Tue, 16 May 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने सलाह दी है कि मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को फिर से यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाए और उन्हीं की उम्मीदवारी को लेकर बाकी दलों को साथ लाया जाए। नीतीश कुमार की इस सलाह पर कांग्रेस सहमत दिख रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से बातचीत के बाद आगे बढ़ेगी। कांग्रेस पहले उनसे सहमति लेगी कि वो इस पद पर आगे बने रहना चाहते हैं या नहीं। बता दें कि देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई माह में होना है।
आज शाम को ही कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत की है। जिसमें उन्होंने भाजपानीत एनडीए गठबंधन के खिलाफ विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुआ। हालांकि ममता बनर्जी ने साफ कहा कि अभी नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर बीजेपी को भी सुझाव दिया है कि वो विपक्ष के साथ मिलकर साझे तौर पर प्रणब मुखर्जी के नाम पर राष्ट्रपति पद पर आम सहमति बनाए। इस मुद्दे पर प्रनब मुखर्जी पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर सत्ताधारी दलों के लोग उनके नाम पर सहमत होते हैं, तभी वो अगले टर्म के लिए अपनी उम्मीदवारी को आगे बढ़ाएंगे।
वैसे, बीजेपी देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर अपनी पसंद के उम्मीदवार को सामने लाना चाहती है। इसके लिए उसे छोटे दलों से थोड़े समर्थन की जरूरत है। इस क्रम में बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस के बीच बातचीत भी चल रही है।
गौरतलब है कि साल 2002 में विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायणन को समर्थन दे रही थी कि वो दूसरी बार राष्ट्रपति बनें। पर तब सत्तासीन एनडीए ने कहा था कि वो अपनी पसंद के राष्ट्रपति उम्मीदवार को उतारेगी। ऐसा ही कुछ साल 2007 में हुआ था, जब कांग्रेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दूसरे टर्म के लिए नॉमिनेट नहीं किया था, जबकि बीजेपी सहमत थी। कांग्रेस ने उस समय कहा था कि वो राजनीतिक तौर पर अधिक सक्रिय और जानकार उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

Discussed important matter regarding politics and president election both, no discussion on name: Mamata Banerjee after meeting Sonia Gandhi pic.twitter.com/8Bm5Hm5a3y
— ANI (@ANI_news) May 16, 2017