फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress agitation against petrol diesel price hike

पेट्रोल-डीजल: कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, सिद्धारमैया ने चलाई साइकिल

Mon, 29 Jun 2020 11:48 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 29 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
congress agitation against petrol diesel price hike
oil price hike - फोटो : ANI

देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, कर्नाटक में तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में आईपी कॉलेज के सामने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
 

वहीं, बंगलूरू में भी तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने साइकिल रैली निकाली। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धारमैया अपने निवास स्थान से साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन की जगह पहुंचे।
 

बिहार की राजधानी पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल, बैलगाड़ी के जरिए तेल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया।
 
 
उधर, ओडिशा में भी कांग्रेस राज्यभर में सोमवार और मंगलवार को प्रदर्शन करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

विधायक सुरेश कुमार राउत्रे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज केंद्रीय सरकार के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed